अब सड़कों पर नमक से दौड़ेंगे स्कूटर्स, 15 मिनट में फुल चार्ज, पेट्रोल की टेंशन खत्म!

Salt Powered Scooters: अब भारत की सड़कों पर जल्द ही नमक से चलने वाले स्कूटर्स देखने को मिल सकते हैं. फिलहाल तो ये टेक्निक अभी चीन में शुरू हो गई है. जहां समुद्री नमक से बनाए बैटरी का इस्तेमाल स्कूटर्स में किया जा रहा है.

Salt Powered Scooters: अब तक आपने सड़क पर पेट्रोल-डीजल से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटर चलते देखे होंगे. लेकिन अब आप जल्द ही नमक से चलने वाले स्कूटर को सड़क पर दौड़ते देखेंगे. जी हां, सोडियम-आयन बैटरी टेक्निक पर अब नए स्कूटर बनाए जा रहे हैं. ये दिखने में तो इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरह होंगे, लेकिन इनमें इस्तेमाल की जाने वाली बैटरी नॉर्मल लिथियम आयन बैटरी की जगह सॉल्ट आयन बैटरी होगी. इस सॉल्ट आयन बैटरी को समुद्री नमक से तैयार किया जाएगा. ये नमक वाले स्कूटर फिलहाल चीन की सड़कों पर नजर भी आने लगे हैं.

यह भी पढ़ें: चीन-पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन, भारत ने राफेल को लेकर चला बड़ा दांव, टाटा निभाएगा बड़ी जिम्मेदारी

नमक से कैसे चलेंगे स्कूटर्स?

आमतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में लिथियम-आयन या लेड-एसिड बैटरी होती है. लेकिन अब नई इलेक्ट्रिक स्कूटरों में समुद्री नमक से तैयार किये गए सॉल्ट आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जा रहा है. लिथियम के मुकाबले सॉल्ट आयन बैटरी न केवल ज्यादा तेजी से चार्ज हो सकती है बल्कि इसकी लागत भी कम होती है. साथ ही यह पर्यावरण के लिए सेफ भी है. नमक वाले स्कूटर को 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है. वहीं, इन स्कूटर्स को चीन में कम कीमत 35,000 से 51,000 रुपये में बेचे जा रहे हैं.

लिथियम के मुकाबले सस्ता ऑप्शन

लिथियम बैटरी के मुकाबले सोडियम बैटरी सस्ता ऑप्शन है. जिस तरह से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ रही है वैसे ही लिथियम की उपलब्धता कम होते जा रही है. ऐसे में लिथियम की लागत भी बढ़ रही है. इसके अलावा लिथियम पर्यावरण के लिए भी नुकसानदेह है जबकि इसके विपरीत सोडियम व्यापक रूप से उपलब्ध और पर्यावरण के लिए भी सेफ ऑप्शन है.

नमक से चलने वाले स्कूटर कब आएंगे भारत

अब ऐसे में सवाल उठता है कि भारत में ये स्कूटर्स कब तक आएंगे. आपको बता दें कि फिलहाल भारत में सोडियम बैटरी पर रिसर्च जारी है. हालांकि, भारत सरकार और Hero Electric, Ola और Ather जैसी निजी कंपनियां ऑप्शनल बैटरी टेक्नीकस पर गंभीरता से ध्यान दे रही है. अगर भारत में ये सोडियम बैटरी वाले स्कूटर उपलब्ध होते हैं तो इससे काफी फायदा होगा.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता Aadhaar में कितनी बार बदलता है पता और फोन नंबर, जानेगा तो इस दिन तक करा लेगा फ्री में अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >