WhatsApp पर ताक लगाए बैठे हैं हैकर्स, खुद को सेफ रखने के लिए चेक कर लें ये जरूरी सेटिंग्स

आए दिन WhatsApp पर बढ़ते फ्रॉड और हैकिंग के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि हम खुद को कैसे सेफ रखें. अच्छी बात यह है कि WhatsApp में पहले से ही कई सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं, बस जरूरत है उन्हें सही तरीके से ऑन करने की. आइए इसके बारे में आपको बताते हैं.

WhatsApp security Tips: आज के समय में WhatsApp हमारी रोजमर्रा की बातचीत का अहम हिस्सा बन गया है, और इसी वजह से यह ठगों और हैकर्स के निशाने पर भी रहता है. ओटीपी फ्रॉड, फर्जी नौकरी के ऑफर या लिंक्ड डिवाइस के जरिए अकाउंट हथियाने जैसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अक्सर यूजर की छोटी-सी लापरवाही का फायदा उठाया जाता है. अच्छी बात यह है कि WhatsApp में पहले से ही कई सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं, बस जरूरत है उन्हें सही तरीके से ऑन करने की. आइए इसके बारे में बताते हैं.

WhatsApp रजिस्ट्रेशन कोड या टू-स्टेप वेरिफिकेशन PIN शेयर न करें

सबसे जरूरी बात ये है कि अपना WhatsApp रजिस्ट्रेशन कोड या टू-स्टेप वेरिफिकेशन PIN कभी भी किसी के साथ शेयर न करें. अक्सर ठग दोस्त, डिलीवरी बॉय या फिर WhatsApp सपोर्ट बनकर लोगों को बहकाते हैं और ये जानकारी निकलवा लेते हैं. जैसे ही ये डिटेल्स शेयर होती हैं, कुछ ही सेकंड में आपका अकाउंट उनके कंट्रोल में चला जाता है.

टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें

टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने से आपके अकाउंट की सेफ्टी एक लेवल और मजबूत हो जाती है. इसमें जब भी आपका नंबर किसी नए फोन में दोबारा रजिस्टर होगा, तो एक PIN डालना जरूरी होता है. WhatsApp में ई-मेल आईडी जोड़ने का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे अगर आप PIN भूल जाएं या अकाउंट से जुड़ी कोई दिक्कत हो जाए, तो उसे आसानी से रीसेट किया जा सकता है.

वॉइसमेल का पासवर्ड मजबूत रखें

एक और खतरा, जिस पर लोग अक्सर ध्यान नहीं देते, वो है वॉइसमेल हैकिंग. क्योंकि WhatsApp का वेरिफिकेशन कोड कॉल के जरिए भी आ सकता है, इसलिए ठग आपके वॉइसमेल तक दूर से पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में वॉइसमेल का पासवर्ड मजबूत और अंदाजा लगाना मुश्किल रखना इस रास्ते को पूरी तरह बंद कर देता है.

लिंक्ड डिवाइस को चेक करते रहें 

लिंक्ड डिवाइस (Linked Devices) को समय-समय पर चेक करना भी बहुत जरूरी है. WhatsApp एक ही अकाउंट को कई डिवाइस पर चलाने की सुविधा देता है, और इसी का फायदा उठाकर हैकर चुपचाप अपना डिवाइस जोड़ सकते हैं. यूजर्स को चाहिए कि More options में जाकर Linked Devices खोलें और अगर कोई अनजान डिवाइस दिखे तो तुरंत उसे लॉगआउट कर दें.

WhatsApp से जुड़े अकाउंट्स जरूर चेक करें

WhatsApp को Meta के Accounts Center से भी जोड़ा जा सकता है, जहां Facebook और Instagram अकाउंट आपस में कनेक्ट रहते हैं. यह फीचर भले ही आसान लगता हो, लेकिन अगर इनमें से कोई एक अकाउंट हैक हो जाए तो बाकी अकाउंट्स भी खतरे में आ सकते हैं. इसलिए WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर जुड़े हुए अकाउंट्स जरूर चेक करें और अगर कोई संदिग्ध चीज दिखे तो उसे हटा दें.

यह भी पढ़ें: WhatsApp New Features: यूजर्स के लिए आए एक साथ आए कई नए फीचर्स, अब कॉल मिस होने पर भेजें Voice या Video Note

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >