AC बंद, कूलर भी कम! फिर क्यों आसमान छू रहा Electricity Bill? ये 4 ‘छुपी गड़बड़ियां’ कर रही हैं आपकी जेब ढीली!

Electricity Bill: अगर आप भी बिजली बचाने के चक्कर में AC, कूलर का कम इस्तेमाल कर रहे हैं और फिर भी बिल ज्यादा आ रहा है तो इसके पीछे कुछ छुपे हुए कारण हो सकते हैं. यहां हम बता रहे हैं ऐसे ही 4 संभावित कारण और कुछ आसान उपाय जिनकी मदद से आप अपने बिजली बिल में आसानी से कटौती कर सकते हैं.

Electricity Bill: गर्मियों में हम अक्सर पंखा, कूलर और एसी पूरे दिन यूज करते हैं जिससे बिजली का बिल बढ़ना आम बात है. लेकिन अगर आप बिजली बिल बचाने के चक्कर में लिमिट में सारी चीजें इस्तेमाल कर रहें और फिर भी बिल ज्यादा आ रहा है तो यह जरूर सोचने वाली बात है. ऐसी स्थिति में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर गड़बड़ी कह���ं हो रही है. इसके पीछे कई कारण हो सकती हैं. आइए एक-एक कर जानते हैं इन्हें.

पुराने डिवाइस बढ़ा सकते हैं खर्च

अगर आपके घर में पुराने पंखे, कूलर या एसी हैं तो संभव है कि वे जरूरत से ज्यादा बिजली की खपत कर रहे हों. पुराने डिवाइसों में पावर सेविंग टेक्नोलॉजी नहीं होती जिससे बिजली का बिल बढ़ सकता है. इसलिए समय-समय पर इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को चेक करते रहें और जरूरत पड़ने पर इन्हें बदलकर एनर्जी सेविंग वाले नए मॉडल को ले आएं.

कम वोल्टेज और खराब वायरिंग 

अगर आपके घर में वोल्टेज कम रहता है या वायरिंग पुरानी और खराब है तो इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है. कभी-कभी वायरिंग में लीकेज होने की वजह से लगातार बिजली की बर्बादी होती रहती है जिसका सीधा असर आपके बिजली बिल (Electricity Bill) पर पड़ता है. इसलिए यह जरूरी है कि घर की वायरिंग की समय-समय पर आप चेक करते रहें.

मीटर की खराबी

यदि बिजली का मीटर ठीक से काम नहीं कर रहा है तो वह गलत रीडिंग दिखा सकता है. गलत रीडिंग की वजह से आपका बिजली बिल (Electricity Bill) ज्यादा आ सकता है. ऐसी स्थिति में आपको तुरंत बिजली विभाग से संपर्क कर मीटर की जांच करवा लेनी चाहिए.

बिजली चोरी

आपके बिजली बिल (Electricity Bill) में अचानक बढ़ोतरी का कारण बिजली चोरी भी हो सकती है. अगर कोई व्यक्ति आपके कनेक्शन से चोरी-छिपे बिजली इस्तेमाल कर रहा है तो उसका असर आपके बिल में साफ दिखेगा. इसे पकड़ना आसान नहीं होता लेकिन अगर आपको किसी तरह का शक हो तो तुरंत बिजली विभाग को कॉन्टैक्ट करें.

इन चीजों से कर रहे अपना TV साफ तो समझिए खुद के पैर पर मार रहे कुल्हाड़ी, जानिए क्या है सही तरीका

माइक्रोवेव में भूल कर भी ना रखें ये 5 चीजें, वरना मोहल्ले में चिल्लाते फिरेंगे ‘बचाओ-बचाओ आग लग गयी’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >