ChatGPT ने चंद सवाल पूछ बताया बंदे ने क्या पकड़ा है हाथ में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ChatGPT Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जनरेटिव एआई में हुई बड़ी प्रगति को दर्शाता है. महज कुछ हिंट्स की मदद से यह AI चैटबॉट आपके आसपास के वातावरण की सटीक भविष्यवाणी कर सकती है. आप भी देखें वीडियो.

ChatGPT Viral Video: जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने 2022 में ChatGPT की शुरुआत के साथ ही यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. इसके बाद से मार्केट में कई चैटबॉट्स आ चुके हैं और डेवलपर्स ने इनकी सोचने की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए नए-नए फीचर्स भी जोड़े हैं. अब ये AI चैटबॉट्स मल्टीमोडल हो गए हैं यानी ये ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट जैसी तरह तरह की सूचनाओं को एक साथ प्रोसेस कर सकते हैं जिससे यूजर्स को ज्यादा प्रभावी जवाब मिलते हैं.

काफी एडवांस्ड हुआ ChatGPT

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें एक यूजर ChatGPT Live को यह चुनौती देता नजर आ रहा है कि वह उसके हाथ में क्या है, यह कुछ सवाल पूछकर अंदाजा लगाए. जनरेटिव एआई चैटबॉट इस चैलेंज को स्वीकार करता है और यूजर से कुछ सवाल करता है. महज एक मिनट के भीतर और कुछ सवालों के बाद, चैटबॉट सटीक अनुमान लगाते हुए बता देता है कि यूजर के हाथ में एक पेन है.

इस वीडियो में जनरेटिव एआई की हैरान कर देने वाली सोचने की क्षमता देखने को मिलती है जो यह दिखती है कि यह टेक्नोलॉजी अब कितनी एडवांस्ड हो चुकी है. इसे अब केवल कुछ संकेतों की जरूरत होती है और यह आपके आसपास की जानकारी का अनुमान लगा लेता है.

UPSC कैंडिडेट को भी मिला था चैटबॉट का साथ

पिछले महीने एक वीडियो में एक UPSC उम्मीदवार ने बताया कि जनरेटिव एआई ने उनकी इंटरव्यू की तैयारी में कैसे मदद की. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) चैटबॉट को अपलोड किया और उससे अनुरोध किया कि वह DAF से जुड़े संभावित सवाल पूछे. जिन सवालों के जवाब उन्हें नहीं आते थे, उन पर उन्होंने काम किया और बताया कि एआई चैटबॉट की मदद से वे इंटरव्यू के दौरान काफी आत्मविश्वासी महसूस कर रही थीं.

AI के बाजार में Elon Musk ने उतारी Anime गर्लफ्रेंड, करती है ऐसे-ऐसे काम, जानकर शर्मा जाएंगे आप

क्या Chrome और Edge ब्राउजर का हो जाएगा The End? कैसे AI Browser बदल देंगे ब्राउजिंग का तरीका, जानिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >