जेब में फोन, हाथ में टैबलेट, CES 2026 में Samsung ने पेश किया Galaxy Z TriFold

CES 2026 फर्स्ट लुक इवेंट में साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने अपने Galaxy Z TriFold डिवाइस से पर्दा उठा दिया है. यह ट्राइ-फोल्ड डिवाइस देखने में एक नॉर्मल स्मार्टफोन जैसा है, लेकिन इसे खोलते ही यह 10-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ टैबलेट जैसा रूप ले लेता है.

CES 2026: लास वेगास में हुए First Look 2026 (CES) इवेंट में साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने अपने फोल्डेबल इनोवेशन को एक नये लेवल पर पहुंचाते हुए अपने Galaxy Z TriFold से पर्दा उठा दिया है. सैमसंग का यह नया डिवाइस सिर्फ एक फोल्डेबल फोन नहीं, बल्कि फोन और टैबलेट का एक जबरदस्त कॉम्बो है. क्योंकि, इस डिवाइस का नाम भले ही “ट्राइ-फोल्ड” दिया गया है, लेकिन यह डिवाइस दो बार फोल्ड होता है और इसमें तीन पैनल दिए गए हैं. बंद होने पर यह एक नॉर्मल स्मार्टफोन जैसा फील देता है, लेकिन खुलते ही यह एक बड़े 10 इंच स्क्रीन वाले टैबलेट में बदल जाता है. ऐसे में यूजर्स इस बड़ी स्क्रीन पर मूवी से लेकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे काम आसानी से कर सकते हैं.

डिजाइन: पतला, लेकिन मजबूत

ओपन करने पर Samsung Galaxy Z TriFold की थिकनेस सिर्फ 3.9mm से 4.2mm के बीच है, जो इसे बेहद स्लिम बनाती है. इसका वजन करीब 309gm है. वहीं, बंद होने पर इसकी थिकनेस 12.9mm हो जाती है, जिसे थोड़ा “चंकी” कहा जा सकता है, लेकिन कवर डिस्प्ले का एक्सपीरियंस लगभग नॉन-फोल्डिंग फोन जैसा ही बताया जा रहा है. इस डिवाइस में 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलेगा, जिससे नॉर्मल फोन जैसा फील होगा. वहीं, 10 इंच इनर डिस्प्ले मिलेगा, जो खुलने पर एक टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस देगा, जिससे मूवी, गेमिंग, मल्टीटास्किंग, डॉक्यूमेंट टाइप करने और ऑन-द-गो काम को आसानी से किया जा सकता है.

पावर और कैमरा में भी कोई समझौता नहीं

Galaxy Z TriFold के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 200MP का दमदार प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. वहीं, फोन में दो 10MP के सेल्फी कैमरे भी दिए गए हैं, जिसमें एक कवर डिस्प्ले पर और दूसरा अंदर की प्राइमरी डिस्प्ले पर है.

पावर के लिए 5,600mAh की तीन-सेल बैटरी, जिसे तीनों पैनल्स में बैलेंस्ड तरीके से लगाया गया है. इसे लेकर सैमसंग का दावा है कि यह अब तक किसी भी फोल्डेबल फोन में दी गई उसकी सबसे बड़ी बैटरी है.

नया हिंग, नई इंजीनियरिंग

इस ट्राई-फोल्ड फोन में दो अलग-अलग साइज के हिंग दिए गए हैं, जो ड्यूल-रेल स्ट्रक्चर पर काम करते हैं. सैमसंग के मुताबिक, यही डिजाइन स्क्रीन पैनल्स के बीच गैप को कम करता है और फोन को पतला व पोर्टेबल बनाए रखता है.

इन देशों में हो चुका है लॉन्च

यह फोन पहले ही कोरिया, चीन, ताइवान, सिंगापुर और UAE में लॉन्च हो चुका है. सैमसंग इसे 2026 की पहली तिमाही में अमेरिका में लॉन्च करने वाला है, जबकि इंडिया लॉन्च को लेकर अभी इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें: CES 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 130-इंच Micro RGB टीवी, डिस्प्ले से सॉफ्टवेयर तक जानिए इसकी पूरी ताकत

यह भी पढ़ें: CES 2026: LG ने पेश किया दुनिया का सबसे पतला OLED Smart TV, फोटो फ्रेम जैसा डिजाइन और 100 इंच का डिस्प्ले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >