CES 2025: एनवीडिया ने पेश किया RTX 5090 ग्राफिक्स कार्ड, कीमत 1.70 लाख रुपये

CES 2025: एनवीडिया का दावा है कि नया RTX 5090 कार्ड RTX 4090 से दोगुना तेज है और इसकी कीमत 2,000 डॉलर (लगभग 1.70 लाख रुपये) है.

CES 2025 Nvidia Launch RTX 5090 Graphics Card: एनवीडिया ने CES 2025 में अपनी नयी RTX ब्लैकवेल ग्राफिक्स कार्ड सीरीज का अनावरण किया, जिसमें प्रमुख GPU RTX 5090 है. इसमें 92 अरब ट्रांजिस्टर, 4,000 AT TOPS, 380 रे-ट्रेसिंग TFLOPS और 1.8 TB/s बैंडविड्थ है. यह AI-संचालित रेंडरिंग, नर्व शेडर और ग्राफिक्स में नयी तकनीकों के साथ गेमर्स और क्रिएटिव्स के लिए बड़ा बदलाव लेकर आयेगा.

नये प्रॉडक्ट्स और कीमत

एनवीडिया का दावा है कि नया RTX 5090 कार्ड RTX 4090 से दोगुना तेज है और इसकी कीमत 2,000 डॉलर (लगभग 1.70 लाख रुपये) है. कंपनी ने RTX 8050, 5070 Ti और 5070 जैसे अन्य GPU भी पेश किये हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 999 डॉलर (लगभग 85,000 रुपये), 749 डॉलर (लगभग 64,000 रुपये) और 549 डॉलर (लगभग 47,000 रुपये) है. RTX 5070 आधारित लैपटॉप, जो मार्च में लॉन्च होंगे, RTX 5090 कार्ड से सस्ते होंगे.

गेमप्ले होगा और रोमांचक

NVIDIA के GeForce RTX 50 सीरीज GPU में ACE तकनीक काे शामिल किया गया है. यह ऑटोनोमस गेम कैरेक्टर को इंसान की तरह सोचने, प्लान बनाने और काम करने की क्षमता प्रदान करती है. यह ACE-आधारित कैरेक्टर PUBG: BATTLEGROUNDS, InZOI और MIR5 जैसे खेलों में गेमप्ले को और अधिक रोमांचक बनाते हैं, क्योंकि ये अपने आप को खिलाड़ी की गतिविधियों और गेम इवेंट्स के अनुसार डायनैमिक तरीके से अडैप्ट कर लेते हैं.

नया परफॉर्मेंस एक्सपीरिएंस देने की कोशिश

एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग ने RTX ब्लैकवेल को ग्राफिक्स तकनीक में क्रांति बताया. कंपनी ने आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं से बचने और बेहतर उपलब्धता का वादा किया है. एनवीडिया इस सीरीज के माध्यम से डेवलपर्स, गेमर्स और क्रिएटिव्स को नया परफॉर्मेंस एक्सपीरिएंस देने की कोशिश कर रही है. ब्लैकवेल GPU वाले लैपटॉप 3,000 डॉलर (लगभग 2.57 लाख रुपये) से कम कीमत में एसर, आसुस, डेल और लेनोवो जैसे ब्रांड्स द्वारा उपलब्ध कराये जाएंगे.

Samsung Galaxy S25 Ultra: लॉन्च से पहले सामने आये ये बेहतरीन फीचर्स, जानिए पिछले मॉडल से कितना अलग

Poco X7 Pro आयरन मैन एडिशन पोको एक्स7 सीरीज के साथ इस दिन होगा ग्लोबली लॉन्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >