Car AC Tips: कार का एसी नहीं कर रहा कूलिंग तो कर लें ये 5 चीजें, भयंकर गर्मी में पड़ जाएगी कंबल की जरूरत

Car Ac Tips: भारत में भीषण गर्मी और लू के चलते लोग यात्रा के दौरान ठंडक पाने के लिए अपनी कार के एयर कंडीशनर पर निर्भर होते हैं. ऐसे में अगर एसी ठीक से कूलिंग न करे तो काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है. आइए जानते हैं ऐसे आसान 5 टिप्स जिसकी मदद से आप अपने कार में लगे ac का परफॉरमेंस और बेहतर कर सकते हैं.

Car AC Tips: जैसे-जैसे गर्मियों का पारा चढ़ता है, आपकी कार की एयर कंडीशनिंग सिस्टम आरामदायक सफर के लिए बेहद जरूरी हो जाती है. लेकिन अगर एसी ठंडक पहुंचाने में संघर्ष कर रहा है, तो यह अधिक मेहनत कर सकता है और ईंधन की खपत भी बढ़ा सकता है. ऐसे में, हम आपको बताने जा रहे हैं पांच आसान लेकिन प्रभावी टिप्स जो आपकी कार के एसी की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाएंगे और ईंधन की भी बचत करेंगे.

कैबिन को पहले वेंटिलेट करें

एसी चालू करने से पहले कार की खिड़कियां कुछ मिनटों के लिए खोल दें और फैन चलाएं. इससे कार के अंदर फंसी गर्म हवा बाहर निकल जाती है और एसी पर अचानक अधिक लोड नहीं पड़ता है. जब कैबिन का तापमान थोड़ा कम हो जाए, तब खिड़कियां बंद कर एसी चालू करें. इससे कूलिंग तेज और प्रभावी होती है.

री-सर्कुलेशन मोड का इस्तेमाल करें

एसी चालू करने के बाद री-सर्कुलेशन मोड ऑन कर दें। इस मोड में बाहर की गर्म हवा लेने के बजाय कार के अंदर की ठंडी हवा को ही दोबारा ठंडा किया जाता है. इससे ना सिर्फ तापमान स्थिर बना रहता है, बल्कि एसी का कंप्रेसर भी कम समय तक चलता है, जिससे ईंधन की बचत होती है.

यह भी पढ़ें: सर्विसिंग के बाद भी AC नहीं कर रहा ठंडा तो चेक कर लें यह 5 चीजें, मिंटो में सॉल्व हो जाएगी प्रॉब्लम

सीधे धूप में कार खड़ा करने से बचें

जहां संभव हो, अपने वाहन को छाया में पार्क करें या विंडशील्ड सनशेड्स का उपयोग करें. इससे कार का केबिन ठंडा रहेगा और एसी को तापमान कम करने में अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी, जिससे कूलिंग तेज होगी और ऊर्जा की बचत भी होगी.

केबिन एयर फिल्टर को साफ करें

समय के साथ धूल और मलबा आपकी कार के एयर फिल्टर को जाम कर सकता है, जिससे एयरफ्लो बाधित होता है और एसी की परफॉर्मेंस घट जाती है. ऐसे में नियमित रूप से फिल्टर की जांच और सफाई करें या जरूरत पड़ने पर उन्हें बदल लें.

AC को मॉडरेट टेंपरेचर पर सेट करें

गाड़ी का एसी यदि न्यूनतम तापमान पर चलाया जाए तो यह केबिन को तेजी से ठंडा करता है, लेकिन इसके साथ ही ईंधन की खपत भी बढ़ जाती है. ऊर्जा दक्षता दिशानिर्देशों के अनुसार, एसी को लगभग 24 डिग्री सेल्सियस पर सेट करना सबसे उपयुक्त माना जाता है. यह तापमान आराम और ईंधन दक्षता के बीच संतुलन बनाए रखता है. इस स्तर पर एसी को लगातार काम नहीं करना पड़ता, जिससे ईंधन की बचत होती है.

यह भी पढ़ें: मई-जून की झुलसती गर्मी में बम की तरह फट सकता है आपका AC, बचना है तो तुरंत कर लें यह 5 काम

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता AC चलाने का सही तरीका, जान जाएंगे तो नहीं करनी पड़ेगी जेब ढीली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >