Hero Splendor से लेकर Honda Activa तक, सस्ते में मिल रहे स्कूटर और बाइक, Flipkart BBD Sale में बेस्ट डील्स

Flipkart Big Billion Days Sale 2-Wheeler Deals: भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल लेकर आया है. यहां देश के प्रमुख टू-व्हीलर ब्रांड्स के स्कूटर और बाइक पर भी डिस्काउंट ऑफर्स हैं.

Flipkart Big Billion Days Sale 2-Wheeler Deals: फेस्टिव सीजन के साथ बाजार में सेल का भी मौसम शुरू हो गया है. ई-कॉमर्स साइट्स भी अपनी बहुप्रतीक्षित सेल लेकर आयी हैं. फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल शुरू हो चुका है. फ्लिपकार्ट ने इस बार अपने बिग बिलियन डेज सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों के साथ 2-व्हीलर्स पर भी शानदार ऑफर्स पेश किये हैं. खास बात यह है कि फ्लिपकार्ट की यह सेल देशभर के 700 से अधिक शहरों और 12,000 से ज्यादा पिन कोड क्षेत्रों में उपलब्ध होगी. ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म से आप अपनी पसंद के पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों प्रकार के दोपहिया वाहन डिस्काउंट ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं.

Flipkart Big Billion Days Sale: टॉप ब्रांड के 2-व्हीलर्स पर बड़ी डील

फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल में बजाज, हीरो, टीवीएस, जावा, येज्डी, ओला, चेतक, विडा, अथर जैसे टॉप ब्रांड्स के दोपहिया वाहन खरीदे जा सकते हैं. इसमें कम्यूटर बाइक से लेकर प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक और पेट्रोल इंजन वाले स्कूटर्स के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी शामिल होंगे. फ्लिपकार्ट की आरे से दी गई जानकारी के अनुसार, ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म से कम स्पीड वाले इलेक्ट्रिक वाहन भी खरीदे जा सकते हैं, जिनके लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है, और तेज गति वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. ऑफर्स लगभग सभी मॉडल्स पर हैं.

Flipkart big billion days sale 2-wheeler deals

Flipkart Big Billion Days Sale: डिस्काउंट, कैशबैक और फायनैंस ऑप्शंस भी

फ्लिपकार्ट की इस सेल में दोपहिया वाहनों की खरीद पर भारी छूट के साथ फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक, एचडीएफसी और दूसरे अन्य बैंकों से स्पेशल डील्स और सुपरकॉइन्स के साथ लॉयल्टी बेनिफिट्स भी लिये जा सकते हैं. ऐसे में यहां आपको पसंदीदा बाइक और स्कूटर, बाजार से सस्ता तो मिलेगा ही, पेमेंट और फाइनेंसिंग के भी बढ़िया ऑप्शंस मिलेंगे. ई-कॉमर्स कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले महीने यानी अगस्त 2024 में फ्लिपकार्ट पर दोपहिया वाहनों की बिक्री में 6 गुना की वृद्धि हुई है. कम्यूटर, स्कूटर और प्रीमियम दोपहिया वाहनों, विशेष रूप से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में की सेल लगातार बढ़ रही है.

Flipkart और Amazon की शुरू हो गई Sale, यहां मिलेंगी साल की बड़ी डील्स

20 हजार सस्ता मिलेगा iPhone 15 Pro, यहां है डील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >