Bullet Train के दौड़ने के दिन आ रहे पास, रेल मंत्री ने शेयर किया रोचक वीडियो

Bullet Train भारत में कब से दौड़ने लगेगी? यह सवाल हम सबके मन में है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में एक वीडियाे शेयर कर बताया है. रेल मंत्री अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के अपडेट समय-समय पर देते हैं.

Bullet Train in India: भारत में बुलेट ट्रेन दौड़ने के दिन अब नजदीक आ रहे हैं. केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि साल 2026 तक देश में बुलेट ट्रेन का एक सेक्शन शुरू हो जाएगा.

बुलेट ट्रेन के कॉरीडोर का निर्माण कर रहे ‘नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (NHSRCL) ने हाल ही में एक RTI के जवाब में बताया कि 508 किलोमीटर लंबे संपूर्ण बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के पूरे होने की तारीख का आकलन सारे कामों के आवंटन के बाद ही हो सकता है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले दिनों बुलेट ट्रेन ट्रैक का वीडियो शेयर किया. यह वीडियो उन्होंने अपने X हैंडल पर शेयर किया. वीडियो के जरिये उन्होंने ट्रैक की खूबियां बतायीं. उन्होंने बताया कि बुलेट ट्रेन के लिए बैलास्टलेस ट्रैक तैयार किया गया है. यह ट्रैक गुजरात-मुंबई के बीच बनाया जा रहा है.

Viral Video: भविष्य में इंसानों की जगह लेंगे रोबोट्स? यहां है जवाब

बैलास्टलेस ट्रैक में तेज रफ्तार ट्रेनों का भार सहने के लिए पटरियों में रोड़ी-पत्थर और कंक्रीट के स्लैब की जरूरत नहीं होती. रेल मंत्री ने बताया कि इस ट्रैक पर ट्रेन की रफ्तार 320 किमी प्रतिघंटा तक होगी. इनमें 153 किलोमीटर वायाडक्ट और 295.5 किमी का पियर वर्क का काम पूरा हो चुका है.


Viral Video: नियम तोड़नेवालों पर कभी भरोसा न करें, दिल्ली पुलिस ने स्टंटबाज लड़कों का वीडियो शेयर कर दिया खास संदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >