BSNL VoWiFi कॉलिंग सर्विस का क्या मतलब है और इसे कैसे चालू करें?

BSNL ने पूरे भारत में VoWiFi कॉलिंग लॉन्च की है. अब कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी Wi-Fi के जरिए साफ और स्थिर कॉलिंग का अनुभव मिलेगा. जानें कैसे करें एक्टिवेट और किन फोन पर चलेगी यह सुविधा

BSNL VoWiFi: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने देशभर में VoWiFi कॉलिंग सर्विस का आगाज कर दिया है (BSNL Rolls Out VoWiFi Calling Nationwide). अब BSNL ग्राहकों को कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में भी कॉल ड्रॉप की समस्या से राहत मिलेगी. यह सुविधा खासतौर पर उन जगहों पर काम आएगी जहां मोबाइल सिग्नल कमजोर पड़ जाते हैं लेकिन Wi-Fi मौजूद रहता है. जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया पहले से यह सेवा दे रहे थे, और अब BSNL का जुड़ना सरकारी टेलीकॉम सेक्टर के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है.

क्या है BSNL VoWiFi? (What Is BSNL VoWiFi ?)

VoWiFi यानी Voiceover Wi-Fi एक आधुनिक तकनीक है जो मोबाइल नेटवर्क और Wi-Fi को जोड़कर कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाती है. जब फोन को मजबूत Wi-Fi सिग्नल मिलता है लेकिन मोबाइल नेटवर्क कमजोर होता है, तब कॉल अपने आप Wi-Fi से जुड़ जाती है. इसमें न कोई अलग ऐप चाहिए, न अतिरिक्त खर्च.

कहां सबसे ज्यादा काम आएगी यह सुविधा?

BSNL की VoWiFi सेवा उन जगहों पर सबसे ज्यादा मददगार होगी जहां मोबाइल सिग्नल अक्सर गायब हो जाते हैं. जैसे घरों के अंदर, ऑफिस बिल्डिंग्स, मॉल्स, बेसमेंट या मोटी दीवारों वाले इलाकों में. यहां Wi-Fi मौजूद होने पर कॉलिंग बिना रुकावट के हो सकेगी.

BSNL VoWiFi कैसे करें एक्टिवेट ? (How To Activate BSNL VoWiFi ?)

BSNL यूजर्स अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर आसानी से इसे चालू कर सकते हैं

  • सेटिंग्स खोलें
  • मोबाइल नेटवर्क चुनें
  • जिस स्लॉट में BSNL SIM है उसे सिलेक्ट करें
  • नीचे स्क्रॉल कर Wi-Fi Calling ऑप्शन ऑन कर दें

इसके बाद जब भी Wi-Fi उपलब्ध होगी और नेटवर्क कमजोर होगा, फोन खुद-ब-खुद Wi-Fi कॉलिंग पर स्विच कर जाएगा.

किन डिवाइस पर चलेगी?

यह सुविधा केवल उन्हीं स्मार्टफोन्स पर काम करेगी, जिनमें VoWiFi सपोर्ट मौजूद है. ज्यादातर नये एंड्रॉयड और iOS डिवाइस में यह फीचर पहले से दिया जाता है. यूजर्स अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर जांच सकते हैं या BSNL की वेबसाइट पर सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट देख सकते हैं.

क्यों है खास?

BSNL का यह कदम उसके ग्राहकों को बेहतर कॉल क्वाॅलिटी और भरोसेमंद नेटवर्क अनुभव देगा. खासकर उन इलाकों में जहां पहले कॉल करना मुश्किल होता था, अब Wi-Fi की मदद से आवाज साफ और स्थिर सुनाई देगी.

यह भी पढ़ें: 3G खत्म कर BSNL अब चलेगा 4G और 5G की राह, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: BSNL का न्यू ईयर प्लान, 3000 रुपये से कम में चलेगा 365 दिन, बेनिफिट्स ऐसे कि Jio-Airtel भी पड़ जाएं फीके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >