5 रुपये के खर्च में 180 दिनों तक डेली अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, BSNL का धांसू प्लान!

BSNL का ₹897 वाला प्लान देशभर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. यह एक लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी प्लान है, जिसे खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो कम खर्च में अपना सिम एक्टिव रखना चाहते हैं.

सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹897 का एक किफायती प्लान पेश किया है. यह प्लान देशभर में उपलब्ध है और 180 दिनों की वैधता के साथ आता है. बढ़ती टैरिफ दरों के बीच, निजी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में BSNL का यह छह महीने वाला प्लान ₹1000 से कम कीमत में एक शानदार विकल्प बनकर उभरा है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो लंबे समय तक कम खर्च में अपनी सिम को सक्रिय रखना चाहते हैं. आइये विस्तार से जानते हैं इस प्लान में क्या क्या बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं.

BSNL का ₹897 वाला प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए ₹897 का एक खास प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसमें 180 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जा रही है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और कुल 90GB डाटा की सुविधा मिलती है. डाटा की तय सीमा पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है. अपनी लंबी वैधता और किफायती कीमत के चलते यह प्लान टेलीकॉम इंडस्ट्री में फिलहाल सबसे बेहतरीन ऑफर्स में से एक माना जा रहा है, क्योंकि इतनी कम कीमत में छह महीने की सेवा वैधता अन्य किसी भी कंपनी द्वारा नहीं दी जा रही है.

यह भी पढ़े: ₹500 से भी कम में BSNL ने पेश किया 90 दिनों वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलते हैं यह फायदे

नियमित लाभों के साथ-साथ BSNL यूजर्स को अब BiTV का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा, जिसमें 450 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स शामिल हैं. इसके अलावा, कई OTT प्लेटफॉर्म्स तक भी पहुंच मिलेगी. यह योजना खासकर उन मनोरंजन प्रेमियों के लिए आकर्षक बनती जा रही है जो बजट में बेहतरीन विकल्प की तलाश में हैं.

BSNL कर रहा है 4G और 5G का विस्तार 

इसके साथ ही, बीएसएनएल अपने नेटवर्क क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. कंपनी का लक्ष्य जून 2025 तक 1,04,000 नए 4G टावर स्थापित करना है, जिनमें से लगभग 80,000 टावरों की स्थापना पहले ही की जा चुकी है. 4G नेटवर्क के पूर्ण रूप से शुरू होने के बाद, बीएसएनएल अब 5G नेटवर्क के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा. खास बात यह है कि बीएसएनएल के सभी 4G टावर पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं और इन्हें आसानी से 5G में अपग्रेड किया जा सकता है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >