BSNL का 84 दिनों वाले प्लान ने बढ़ाई जियो-एयरटेल की टेंशन, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मिलेगा लाभ

BSNL Recharge Plan: सस्ती रिचार्ज प्लान और नेटवर्क विस्तार के साथ BSNL निजी टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio, Airtel और Vi को कड़ी टक्कर दे रहा है. कंपनी का ₹599 प्रीपेड प्लान न सिर्फ बेहतर डाटा बेनिफिट्स देता है, बल्कि इसमें लाइव टीवी स्ट्रीमिंग जैसी वैल्यू-ऐडेड सर्विसेज भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के शामिल हैं.

BSNL Recharge Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने मोबाइल ग्राहकों के लिए एक किफायती 84 दिनों की रिचार्ज योजना लॉन्च की है. इस नए प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा दी जा रही है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी का लक्ष्य इस ऑफर के जरिए निजी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देना और देशभर में अपने 4G नेटवर्क का विस्तार करना है.

इस प्लान में लगभग ग्राहकों की हर जरूरतों को पूरा करने की कोशिश की गई है. इस प्लान में लमि वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, अच्छा-खासा इंटरनेट डेटा, शामिल है. आइए इस प्लान के बारे में डिटेल में जानते हैं और समझते है इस प्लान में क्या बेनिफिट्स देखने को मिलते है. 

BSNL का 599 रुपये वाला प्लान 

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर नया ₹599 प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है. यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेहतर विकल्प बनाता है जो बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं और लंबे समय तक फायदा पाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: JIO लाया जबरदस्त प्लान, अब 336 दिनों तक नंबर रहेगा ऑन, कीमत बस इतनी…

BSNL के ₹599 प्लान के बेनेफिट्स

  • सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा
  • रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा, कुल 84 दिनों में 252GB डेटा
  • प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS
  • पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग
  • BiTV का मुफ्त एक्सेस, जिसमें 450 से ज्यादा फ्री चैनल्स का लाइव टीवी स्ट्रीमिंग अनुभव शामिल है

एयरटेल और जियो के 84 दिनों वाले प्लान

एयरटेल और जियो के 84 दिनों वाले रिचार्ज प्लान की कीमत बीएसएनएल के मुकाबले ज्यादा है. एयरटेल का एक प्लान जिसमें हर दिन 3GB डेटा मिलता है, उसकी कीमत 1798 रुपये है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है. वहीं, जियो भी ऐसे ही फायदे वाले प्लान दो अलग-अलग कीमतों में देता है जिसकी कीमत 1199 रुपये और 1799 रुपये है.

यह भी पढ़ें: BSNL का गजब का प्लान, 30 दिन, अनलिमिटेड कॉल, डेली 3GB डेटा, कीमत सुन तुरंत करा लेंगे नंबर पोर्ट!

यह भी पढ़ें: BSNL का धाकड़ प्लान! 6 महीनों तक मिलेगी 90GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, कीमत मात्र इतनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >