BSNL के नये और सस्ते रीचार्ज प्लान, जानिए कितने खर्च में मिलेगी कितनी वैलिडिटी

बीएसएनएल ने निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रीचार्ज प्लान्स से परेशान ग्राहकों के लिए सस्ते रीचार्ज विकल्प पेश किये हैं, जिनमें डेटा, कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी मिलती है. ये प्लान्स उपभोक्ताओं के लिए एक आकर्षक विकल्प हैं.

BSNL Recharge Plans: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रीचार्ज प्लान्स से परेशान ग्राहकों के लिए सस्ते रीचार्ज विकल्प पेश किये हैं. इन प्लान्स में डेटा, कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी मिलती है, जो उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक हैं. BSNL के पास कई प्लान्स उपलब्ध हैं, जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा और कॉलिंग सेवाएं देते हैं. आइए डालें एक नजर-

BSNL का 321 रुपये वाला प्लान क्या फायदे देता है?

बीएसएनएल ने 321 रुपये में एक साल की वैलिडिटी देने वाला प्लान पेश किया है. इस प्लान में हर महीने 15GB डेटा, फ्री कॉलिंग और 250 SMS मिलते हैं. इसका मतलब है कि ग्राहकों को प्रतिदिन एक रुपये से भी कम खर्च में वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग का लाभ मिल रहा है. हालांकि, यह ऑफर केवल तमिलनाडु के पुलिसकर्मियों के लिए वैलिड है.

BSNL के इस प्लान की बढ़ गई वैलिडिटी और डेटा लिमिट

बीएसएनएल ने अपने 2,399 रुपये के प्लान में नये साल के मौके पर सुधार किये हैं. अब इस प्लान में 425 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, जो पहले 395 दिनों की थी. डेटा की मात्रा भी बढ़ाई गई है – पहले 790GB की जगह अब 850GB डेटा मिलेगा. प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलेगा, उसके बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps हो जाएगी. साथ ही, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी दिये जाएंगे. यह ऑफर 16 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा.

BSNL का 1198 रुपये वाला प्लान क्या देता है?

बीएसएनएल के 1198 रुपये के प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में ग्राहकों को हर महीने 300 मिनट की वॉइस कॉलिंग, 3GB डेटा और 30 SMS दिये जाते हैं.

277 रुपये के प्लान में मिलेगा 120GB डेटा

BSNL ने नये साल के मौके पर 277 रुपये के रीचार्ज पर 120GB फ्री डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का ऑफर दिया है. यह ऑफर 16 जनवरी तक वैलिड है, इसलिए इच्छुक ग्राहक जल्दी रीचार्ज करा सकते हैं.

बीएसएनएल का कोई भी पैक रीचार्ज कराने से पहले यह ध्यान रखें कि टेलीकॉम कंपनियों के प्लान सर्कल – टू – सर्कल अलग-अलग होते हैं. ऐसे में अपनी पसंद का प्लान सब्सक्राइब कराने से पहले उसकी डीटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

BSNL Free Data Offer: 425 दिनों की वैलिडिटी, 850GB डेटा, यूजर्स की मौज

2GB डेली डेटा वाले 4 सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, 198 रुपये में अनलिमिटेड 5G

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >