200 दिनों की वैलिडिटी वाला सस्‍ता प्लान, BSNL Recharge Plan के फायदे देख खुश हो जाएंगे

BSNL Recharge Plan: कंपनी की तरफ से अब एक सस्ता रीचार्ज प्लान लाया गया है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स दिये जाते हैं.

BSNL Recharge Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने रीचार्ज प्लान्स की कीमतों में समय – समय पर बदलाव करती है. कंपनी की तरफ से अब एक सस्ता रीचार्ज प्लान लाया गया है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स दिये जाते हैं. कम बजट में यह प्लान आपके काम का हो सकता है. BSNL के एक ऐसे ही प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

BSNL 999 प्रीपेड प्लान के फायदे क्या हैं?

BSNL 999 प्रीपेड प्लान 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के बेनिफिट्स भी दिये जा रहे हैं. यह ऐसे यूजर्स के लिए काम का पैक साबित हो सकता है, जो सिर्फ कॉलिंग और वैलिडिटी के लिए कोई प्लान सर्च कर रहे हों. ध्यान रहे कि इस प्लान में डेटा का लाभ शामिल नहीं है. बीएसएनएल के कई पैक्स और उनके बेनिफिट्स में सर्कल टू सर्कल अंतर आ सकता है. ऐसे में कोई भी प्लान सब्सक्राइब करने से पहले, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से पसंदीदा पैक की पूरी जानकारी जरूर ले लें.

4G और 5G नेटवर्क पर BSNL कर रहा तेजी से काम

BSNL अपने नेटवर्क कवरेज को बढ़ाने के लिए नये टॉवर्स लगा रहा है. कंपनी 50,000 नये 4G मोबाइल टॉवर्स स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है. BSNL 5G नेटवर्क की टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5G नेटवर्क पर वीडियो कॉल कर इसको टेस्ट किया है. उन्होंने कहा है कि BSNL 5G नेटवर्क थोड़ा देर से आ रहा है, लेकिन यह एक बेहतरीन और सुपरफास्ट नेटवर्क होगा, जो यूजर्स को बेहतर सेवा देगा.

BSNL vs Jio: 70 दिनों की वैलिडिटी वाला किसका प्लान सस्ता? खुद देखें अंतर

BSNL 84 दिन वाले सस्ते प्लान में दे रहा एक्स्ट्रा डेटा, यूजर्स की मौज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >