2626 रुपये में सालभर का आराम, BSNL के नये प्लान में मिल रहा 2.6GB डेली डेटा और बहुत कुछ

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया 365 दिनों वाला ऑफर प्लान पेश किया है. इस प्लान में कंपनी डेली 2.6GB डेटा दे रही है. हालांकि, कंपनी का ये ऑफर सिर्फ एक महीने तक ही वैलिड है. ऐसे में अगर आप भी इसका फायदा उठाना चाहते हैं, तो जानिए यहां इस प्लान सेजुड़े डिटेल्स.

महंगे रिचार्ज प्लान्स के बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के प्लान्स किसी राहत से कम नहीं. आए दिन कंपनी अपने यूजर्स के लिए सस्ते प्लान्स और ऑफर्स लेकर आते रहती है. ऐसे में एक बार फिर कंपनी अपने यूजर्स के लिए नया ऑफर लेकर आ गई है, जिसमें हर दिन यूजर्स को 2.6GB डेटा कंपनी दे रही है. सबसे खास बात तो BSNL का ये नया ऑफर प्लान 365 दिनों वाला है. यानी कि एक रिचार्ज और पूरे साल की छुट्टी. ऐसे में अगर आप भी पूरे साल भर के रिचार्ज से टेंशन से छुटकारा चाहते हैं, जानिए इस नये ऑफर के बारे में डिटेल्स में.

क्या है BSNL का नया ऑफर प्लान?

BSNL के नये ऑफर प्लान का नाम Bharat Connect 26 Plan है, जिसे कंपनी ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर लॉन्च किया है. कंपनी ने इस ऑफर की जानकारी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) हैंडल के जरिए शेयर की है. बीएसएनएल के इस नये ऑफर प्लान की कीमत 2626 रुपये है. साथ ही ये ऑफर 24 जनवरी से एक्टिव हो चुका है और 24 फरवरी तक ही वैलिड रहेगा. यूजर्स इस ऑफर प्लान को BReX प्लेटफॉर्म यानी chatbot.bsnl.co.in के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं. ऐसे में इस ऑफर प्लान को रिचार्ज करने वाले यूजर्स कम खर्च में पूरे साल भर की वैलिडिटी का फायदा उठा सकते हैं.

प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स मिलेंगे?

बीएसएनएल के नये 2626 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 365 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और हर दिन 2.6GB हाई-स्पीड मोबाइल डेटा का फायदा मिलेगा. हालांकि, इस प्लान में किसी तरह के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >