BSNL ने यूजर्स को दे दिया तगड़ा झटका, 30 दिन घटा दी दो सालाना प्लांस की वैलिडिटी

BSNL Annual Plan Validity Reduced: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने दो सालाना रिचार्ज प्लांस की वैलिडिटी में बदलाव कर दिया है. दोनों प्लांस की वैलिडिटी में कंपनी ने 30 दिनों की कटौती कर दी है. आइए जानते हैं अब इन प्लांस में बीएसएनएल यूजर्स को कितने दिनों की वैलिडिटी दे रहा है.

BSNL Annual Plan Validity Reduced: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को तगड़ा झटका दे दिया है. बीएसएनएल ने अपने दो रिचार्ज प्लांस 1499 और 2399 रुपये में बदलाव कर दिए हैं. ये दोनों ही रिचार्ज प्लांस लंबी वैलिडिटी वाले प्लांस हैं. लेकिन बीएसएनएल ने अब इनकी वैलिडिटी घटा दी है. कंपनी ने दोनों ही प्लांस की वैलिडिटी को 30 दिन कम कर दिया है. बीएसएनएल दोनों ही प्लांस में अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेटा की सुविधा यूजर्स को देता है. तो आइए जानते हैं अब इन प्लांस में बीएसएनएल यूजर्स को कितने दिनों की वैलिडिटी दे रहा है.

यह भी पढ़ें: Cheapest Annual Recharge Plans 2025: साल भर नहीं होगी रिचार्ज की टेंशन, JIO, AIRTEL और BSNL के ये प्लान्स हैं किफायती और बेस्ट

BSNL का 1499 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

BSNL ने अपने 1499 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी को 30 दिन कम कर दिया है. इस प्लान में यूजर्स को बीएसएनएल की तरफ से 365 दिन यानी की पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती थी. लेकिन अब इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन पहले ही खत्म हो जाएगी. यानी की यूजर्स को सिर्फ 336 दिनों की ही वैलिडिटी मिलेगी. इस प्लान में मिल रहे बेनेफिट्स कि बात करें तो इसमें यूजर्स को कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 100 फ्री SMS की सुविधा देती है. इसके अलावा इस प्लान में पूरे 336 दिनों के लिए सिर्फ 24GB डेटा ही यूजर्स को मिलता है.

BSNL का 2399 रुपये वाला रिचार्ज प्लान

BSNL ने अपने 2399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता भी कम कर दी है. 425 दिनों की जगह अब इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 395 दिनों की वैलिडिटी ही मिलेगी. हालांकि, 30 दिन कम होने के बाद भी यह प्लान साल भर से ज्यादा चलेगा. इस प्लान में मिल रहे बेनेफिट्स कि बात करें तो इसमें यूजर्स को कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 100 फ्री SMS की सुविधा देती है. इसके अलावा इस प्लान में रोजाना यूजर्स को 2GB डेटा का फायदा दिया जा रहा है. खास बात यह है कि इतने सस्ते में कोई और टेलिकॉम कंपनी लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा का फायदा नहीं देती है. यह प्लान यूजर्स के लिए फायदेमंद ही है.

यह भी पढ़ें: BSNL लाया बिना डेटा वाला रीचार्ज, 90 दिन तक अनलिमिटेड कॉल्स और SMS

यह भी पढ़ें: सालभर की छुट्टी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान! Jio, Airtel, Vi और BSNL के ये सालाना प्लान हैं बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >