boAt New Smartwatch: अगर आप भी कभी सुबह-सुबह जल्दी में ड्रॉअर खोलकर अपनी स्मार्टवॉच का छोटा-सा अलग चार्जर ढूंढते रहे हैं, तो boAt आपके लिए बड़ी राहत लेकर आया है. गुरुग्राम की इस पॉपुलर ऑडियो और वियरेबल कंपनी ने भारत की पहली ऐसी स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं, जिनमें सीधे USB Type-C चार्जिंग मिलती है. नई boAt Storm Call 4 और Ultima Vogue 2 को चार्ज करने के लिए अब किसी अलग मैग्नेटिक पिन या खास डॉक की जरूरत नहीं पड़ेगी. वही Type-C केबल चलेगी, जिससे आप अपना फोन, लैपटॉप या पावर बैंक चार्ज करते हैं. आइए इन दोनों स्मार्टवॉच के बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं.
boAt Storm Call 4: फीचर्स और कीमत
- इस स्मार्टवॉच में 1.96-इंच HD डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक जाती है.
- इसमें फंक्शनल क्राउन दिया गया है, जो नेविगेशन को आसान और प्रीमियम फील देता है.
- कंपनी का दावा है कि यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 12 दिन तक चल सकती है.
- इसमें Bluetooth Calling का सपोर्ट मिलता है, जिससे कॉल सीधे घड़ी से की जा सकती है.
- हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें Heart Rate, SpO2, Sleep और Stress Monitoring जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
- इसके अलावा Emergency SOS और Female Wellness Tracking जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
- IP68 रेटिंग की वजह से यह वॉच पानी की छींटों, पसीने और हल्की बारिश से सेफ रहती है.
- फिटनेस पसंद करने वालों के लिए इसमें 100 से ज्यादा Sports Modes दिए गए हैं.
- boAt Storm Call 4 की कीमत 1,599 रुपये रखी गई है. वहीं इसकी प्री-बुकिंग 29 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि इसकी बिक्री 12 जून से शुरू की जाएगी.
यह भी पढ़ें: Google Fitbit Air Review: बिना स्क्रीन वाला AI फिटनेस ट्रैकर कितना खास?
boAt Ultima Vogue 2: फीचर्स और कीमत
- इस स्मार्टवॉच में 1.96-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक जाती है.
- वॉच का मेटल फ्रेम इसे ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है.
- इसमें Bluetooth Calling का फीचर मिलता है, जिससे कॉल सीधे वॉच से की जा सकती है.
- स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है. यानी पानी और धूल से काफी हद तक सेफ रहती है.
- हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें Heart Rate Monitoring, SpO2 Tracking, Sleep Tracking और Stress Monitoring जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
- महिलाओं के लिए Female Wellness Tracking और सेफ्टी के लिए Emergency SOS फीचर भी मिलता है.
- फिटनेस लवर्स के लिए इसमें 100 से ज्यादा Sports Modes दिए गए हैं.
- कंपनी के मुताबिक, वॉच एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकती है.
- boAt Ultima Vogue 2 की कीमत 2,799 रुपये रखी गई है. ये वॉच कई कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: Realme Watch S5: ब्लूटूथ कॉलिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 20 दिन की बैटरी लाइफ, भारत में लॉन्च हुआ नया स्मार्टवॉच
