Bhavish Aggarwal vs Kunal Kamra: जुबानी जंग नेक्स्ट लेवल पर पहुंची, ये है लेटेस्ट अपडेट

Bhavish Aggarwal vs Kunal Kamra: यह सिलसिला तब शुरू हुआ, जब कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक्स पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपभोक्ता मंत्रालय को टैग करते हुए ओला इलेक्ट्रिक की एस1 सीरीज के ईवी स्कूटरों की परफॉर्मेंस पर टिप्पणी की.

Bhavish Aggarwal vs Kunal Kamra: ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल और कुणाल कामरा के बीच कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री के बाद की सेवाओं और गुणवत्ता को लेकर रविवार को ‘एक्स’ पर छिड़ा वाकयुद्ध अब अगले लेवल पर पहुंच गया है.

CCPA ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

मामले में लेटेस्ट अपडेट यह है कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी ओला इलेक्ट्रिक को उपभोक्ता अधिकारों के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की आफ्टर सेल्स सर्विस पर छिड़ा घमासान

कंपनी ने कहा कि उसे 15 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है. यह नोटिस ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल और कुणाल कामरा के बीच रविवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री के बाद की सेवाओं और गुणवत्ता को लेकर छिड़े वाकयुद्ध के बाद आया है.

क्या है पूरा मामला?

घटनाओं का यह सिलसिला तब शुरू हुआ, जब कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक्स पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपभोक्ता मंत्रालय को टैग करते हुए ओला इलेक्ट्रिक की एस1 सीरीज के ईवी स्कूटरों की परफॉर्मेंस पर टिप्पणी की. उन्होंने यूजर्स से कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव साझा करने के लिए भी कहा. इस पर ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने एक व्यंग्यात्मक पोस्ट में कुणाल को यह कहते हुए अपनी टीम में शामिल होने का प्रस्ताव दिया कि उनके कॉमेडी की दुकान ठीक नहीं चल रही है.

What is Bhavish Aggarwal Kunal Kamra Controversy: सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से क्यों भिड़ गए भाविश और कामरा?

What is Ola Bharat Cell: ओला भारत सेल बैटरी क्या है, जो भारत की ऊर्जा क्रांति में बन सकता है मील का पत्थर?

OLA Maps पर उठे सवाल, MapmyIndia ने डेटा कॉपी करने का लगाया आरोप!

OATS और BET को लेकर OLA के भाविश और Bajaj के राजीव के बीच छिड़ी जुबानी जंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >