22 हजार की रेंज में ये हैं बेस्ट गेमिंग टैबलेट्स, मिलेगा स्मूद और पावरफुल परफॉर्मेंस

Best Gaming Tablets: अगर आप 22 हजार रुपये तक के अंदर में एक अच्छा गेमिंग टैबलेट खरीदना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए कुछ अच्छे ऑप्शन्स दिए गए हैं. बड़ी डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और दमदार प्रोसेसर के साथ ये टैबलेट्स स्मूद गेमिंग और बढ़िया एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देते हैं.

Best Gaming Tablets: आज टैबलेट सिर्फ एंटरटेनमेंट या पढ़ाई के लिए ही नहीं, बल्कि स्मूद गेमिंग के लिए भी बन चुकी है. अब कई सारे टैबलेट्स ऐसे आने लगे हैं, जो बेहतरीन ग्राफिक्स क्वालिटी, स्मूद फ्रेम रेट और फास्ट परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं. बड़ी स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले गेमिंग टैबलेट्स गेम्स को ज्यादा रियल और इमर्सिव बनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने लिए 22 हजार तक की रेंज में एक बढ़िया गेमिंग टैबलेट लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ अच्छे ऑप्शन्स.

Redmi Pad 2

Redmi Pad 2 अपनी 2.5K डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस देता है. 9000mAh की बड़ी बैटरी लंबे समय तक गेम खेलने में मदद करती है. अच्छी साउंड क्वालिटी गेम्स को और मजेदार बनाती है. बजट में कैजुअल गेमिंग करने वालों के लिए यह एक बढ़िया टैबलेट है.

रेडमी पैड 2 प्राइस

OnePlus Pad Go

OnePlus Pad Go एक बढ़िया टैबलेट है, जो गेमिंग और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए ठीक परफॉर्मेंस देता है. इसकी 2.4K डिस्प्ले आंखों को आराम देती है और Helio G99 प्रोसेसर से नॉर्मल गेम्स स्मूद चलते हैं. 8000mAh बैटरी लंबे समय तक साथ देती है, जबकि अच्छे स्पीकर्स गेमिंग का मजा बढ़ाते हैं. कैजुअल गेमर्स के लिए यह एक सही ऑप्शन है.

वनपल्स पैड गो टैबलेट प्राइस

Lenovo Idea Tab Smartchoice

Lenovo का Idea Tab अपनी 2.5K ब्राइट डिस्प्ले और दमदार Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ गेमिंग में अच्छा परफॉर्मेंस देता है. मल्टीप्लेयर और स्ट्रैटेजी गेम्स इसमें स्मूद चलते हैं. 5G सपोर्ट की वजह से ऑनलाइन और क्लाउड गेमिंग में लैग नहीं आता. क्वाड स्पीकर्स गेम्स की आवाज को और बेहतर बनाते हैं, जबकि 256GB स्टोरेज में कई बड़े गेम आराम से स्टोर किए जा सकते हैं. ऑनलाइन गेमिंग के लिए यह एक दमदार एंड्रॉयड टैबलेट है.

लेनोवो आइडिया टैब प्राइस

यह भी पढ़ें: 15 हजार में चाहिए ऑल राउंडर 5G स्मार्टफोन? ये फोन हैं बेस्ट पिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >