गर्मी में चाहिए जबरदस्त कूलिंग? ये 3 स्टार AC हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

1.5 टन 3 स्टार AC कमरों को अच्छी तरह ठंडा करता है और बिजली की खपत भी कम करते हैं. इस तरह के AC खासतौर पर बेडरूम और लिविंग रूम के लिए अच्छा ऑप्शन होते हैं. यहां कुछ ऐसे ही कुछ बेहतरीन ऑपशंस के बारे में बताया गया है, जो अच्छी कूलिंग के साथ स्मार्ट फीचर्स भी ऑफर करते हैं.

गर्मी बढ़ते ही घर में AC की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस होती है. अगर आप ऐसा AC ढूंढ रहे हैं, जो अच्छी कूलिंग के साथ बिजली की खपत भी ज्यादा न बढ़ाए, तो 1.5 टन 3 स्टार AC एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. यह AC मीडियम साइज के कमरों को अच्छी तरह ठंडा करते हैं और बिजली की खपत भी बहुत ज्यादा नहीं करते. यहां हम ऐसे कुछ बेहतरीन 1.5 टन 3 स्टार AC के बारे में बता रहे हैं, जो अच्छी कूलिंग, स्मार्ट फीचर्स और लंबे समय तक भरोसेमंद इस्तेमाल का एक्सपीरियंस देते हैं.

Samsung 1.5 Ton 3 Star Bespoke AI Inverter Smart Split AC

Samsung का यह AC मीडियम साइज के कमरों के लिए बनाया गया है और इसमें स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ पावरफुल कूलिंग मिलती है. इसमें दिया गया AI Energy Mode कमरे के टेंपरेचर के हिसाब से कंप्रेसर की कैपेसिटी को एडजस्ट करता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है.

इसमें 5-स्टेप कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर है, जिससे जरूरत के हिसाब से कूलिंग बढ़ाई या घटाई जा सकती है. साथ ही डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर शोर कम करता है और मशीन की उम्र बढ़ाता है. Wi-Fi कनेक्टिविटी, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और SmartThings ऐप के जरिए इसे स्मार्ट होम सिस्टम से भी जोड़ा जा सकता है.

Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC

Panasonic का यह AC स्मार्ट कूलिंग और बेहतर एयर क्वालिटी पर फोकस करता है. इसमें कंपनी का MirAIe स्मार्ट प्लेटफॉर्म मिलता है, जो AI की मदद से कूलिंग को बेहतर बनाता है और स्मार्ट होम डिवाइस के साथ भी काम करता है.

इसमें 8-in-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड दिया गया है, जिससे कमरे की जरूरत के अनुसार बिजली की खपत को एडजस्ट किया जा सकता है. इसके अलावा PM0.1 फिल्टर और DustBuster टेक्नोलॉजी कमरे की हवा को साफ रखने में मदद करती है. यह AC 55°C तक के टेंपरेचर में भी अच्छी कूलिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है.

Hisense 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

Hisense का यह AC मजबूत कूलिंग और पावर मैनेजमेंट के लिए जाना जाता है. इसमें 5-in-1 कन्वर्टिबल मोड मिलता है, जिससे जरूरत के हिसाब से कूलिंग की क्षमता बदली जा सकती है और बिजली की खपत भी कम होती है.

इसमें PM2.5 एयर फिल्टर दिया गया है, जो कमरे की हवा को साफ रखने में मदद करता है. साथ ही इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल्स हैं, जो बेहतर कूलिंग और लंबी उम्र सुनिश्चित करते हैं. यह AC 110 से 150 स्क्वेयर फीट के कमरों के लिए उपयुक्त है और चारों तरफ हवा फैलाने के लिए 4-वे स्विंग एयरफ्लो फीचर भी देता है.

Godrej 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

Godrej का यह AI पावर्ड इन्वर्टर AC गर्म मौसम में भी भरोसेमंद कूलिंग देने के लिए बनाया गया है. इसमें 5-in-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड है, जिससे जरूरत के अनुसार कूलिंग की क्षमता बदली जा सकती है और बिजली की बचत भी होती है.

इसमें i-Sense टेक्नोलॉजी दी गई है, जो रिमोट के आसपास के तापमान को पहचानकर उसी के अनुसार कूलिंग एडजस्ट करती है. साथ ही इसमें एंटी-माइक्रोबियल सेल्फ-क्लीन टेक्नोलॉजी और कॉपर कंडेंसर कॉइल्स हैं, जो साफ-सफाई और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करते हैं. यह AC 52°C तक के टेंपरेचर में भी काम कर सकता है.

Cruise 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC

Cruise का यह AC बेहतर कूलिंग और एयर प्यूरीफिकेशन के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 4-in-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड मिलता है, जिससे जरूरत के अनुसार कूलिंग की कैपेसिटी बदली जा सकती है.

इसमें 7-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें PM2.5 फिल्टर शामिल है. यह कमरे की हवा को साफ रखने में मदद करता है. साथ ही इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल्स और खास प्रोटेक्टिव कोटिंग दी गई है, जो मशीन को जंग और खराबी से बचाती है. यह AC स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ वोल्टेज उतार-चढ़ाव में भी ठीक से काम करता है.

यह भी पढ़ें: Meesho पर इलेक्ट्रिक कुकर ₹499 से शुरू, LPG संकट में काम आयेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >