मेटल वाला या प्लास्टिक वाला, कौन सा कूलर खाता है ज्यादा बिजली? किसे खरीदना रहेगा सही?

Best Air Cooler:  गर्मी से निजात पाने के लिए लोग कूलर खरीद रहे हैं. लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि लोहे और प्लास्टिक में से कौन सा कूलर खरीदना चाहिए. इस आर्टिकल में आज आपको बताएंगे कि कौन सा कूलर आपके लिए अच्छा ऑप्शन है.

Best Air Cooler: मई का महीना आज से शुरू हो गया है और भयंकर गर्मी भी पड़ने लगी है. ऐसे में इस तपती गर्मी में पंखे की जगह कूलर और AC ने ले लिया है. हालांकि, कई लोग AC अफोर्ड नहीं कर पाते, इसलिए कूलर खरीदना ही ज्यादा बेहतर समझते हैं. लेकिन जब वे कूलर खरीदने जाते हैं तो इस असमंजस में रहते हैं कि प्लास्टिक या फिर लोहे में से कौन सा कूलर उनके लिए बेस्ट है. ऑनलाइन से ऑफलाइन मार्केट में दो तरह के कूलर जिसमें प्लास्टिक और मेटल यानी लोहे के कूलर मिलते हैं. ज्यादातर अब डिमांड प्लास्टिक के कूलरों की हो गई है. डिजाइन से लेकर पोर्टेबल होने के कारण लोग घरों में प्लास्टिक के कूलर ही रखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि लोहे या प्लास्टिक वाले में से कौन सा कूलर उनके लिए ज्यादा फायदेमंद और बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें: Flipkart SASA LELE आज हो रहा शुरू, आधी कीमत पर स्मार्टफोन से लेकर TV-AC खरीदने का बेहतरीन मौका

प्लास्टिक कूलर के फायदे

  • प्लास्टिक के कूलर वजन में हल्के होते हैं. जिस वजह से इसे कहीं भी आराम से रखा जा सकता है. वहीं, प्लास्टिक बॉडी होने के कारण इससे करंट लगने का डर भी नहीं होता.
  • प्लास्टिक के कूलर हर साइज और तरह-तरह के डिजाइन में आते हैं. जिससे आप अपनी पसंद के हिसाब से कूलर खरीद सकते हैं.
  • प्लास्टिक होने के कारण प्लास्टिक के कूलरों में जंग लगने का डर भी नहीं होता. जिससे इनका इस्तेमाल कई सालों तक किया जा सकता है. इसका रख-रखाव भी लोहे वाले कूलर से ज्यादा आसान है.
  • प्लास्टिक के कूलर लोहे के कूलर की तुलना में कम आवाज करते हैं और इन्हें साफ करना भी आसान होता है.
  • प्लास्टिक के कूलर लोहे के कूलर से ज्यादा किफायती होते हैं.

लोहे के कूलर के फायदे

  • प्लास्टिक कूलर्स की तुलना में लोहे वाले कूलरों में ज्यादा पानी आता है. जिससे बार-बार कूलर में पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती.
  • लोहे वाले कूलरों में प्लास्टिक कूलर्स की तुलना में फैन स्पीड ज्यादा होती है. जिससे ये दूर तक हवा फेंकते हैं और कमरा जल्दी ठंडा कर देते हैं.
  • लोहे के कूलर प्लास्टिक वाले कूलर्स की तुलना में ज्यादा टिकाऊ होते हैं. हालांकि, इनमें जल्दी जंग लग जाता है.
  • लोहे वाले कूलर को चलाने में बिजली की खपत ज्यादा होती है जबकि प्लास्टिक के कूलर्स में कम.
  • लोहे के कूलर को चलाने पर तेज आवाज आती है जबकि प्लास्टिक के कूलर्स से नहीं.
  • प्लास्टिक के कूलर लोहे के कूलर ज्यादा महंगे होते हैं.

कौन सा खरीदना रहेगा ज्यादा अच्छा?

प्लास्टिक और लोहे दोनों ही कूलर्स के अलग-अलग फायदे हैं. प्लास्टिक वाला जहां सस्ता, तो वहीं लोहे के कूलर्स महंगे होते हैं. लेकिन लोहे के कूलर्स ज्यादा अच्छी हवा देते हैं और कमरा जल्दी ठंडा करते हैं. ऐसे में आप अपने बजट और सुविधा अनुसार कूलर का चयन कर सकते हैं. अगर आपको कम बजट में कूलर खरीदना है तो आप प्लास्टिक वाला कूलर खरीद सकते हैं . हालांकि, अगर आप ज्यादा अच्छी ठंडी हवा चाहते हैं तो फिर आपके लिए लोहे के कूलर्स अच्छे ऑप्शन हैं.

यह भी पढ़ें: कम बिजली खपत के बाद भी आ रहा ज्यादा बिल? कहीं आपने भी तो नहीं की है ये गलती

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >