iPhone बनाने वाली Apple भारत में कर रही लोगों को हायर, इन पोस्ट पर निकाली वैकेंसी

Apple के ये जॉब्स फुल टाइम और पार्ट टाइम, दोनों रोल के लिए होंगी. इसमें ऑपरेशन एक्सपर्ट्स, बिजनेस प्रो, टेक्निकल स्पेशलिस्ट जैसे रोल्स शामिल हैं. कंपनी ने इस बारे में लिंक्डइन पर भी पोस्ट डाला है.

Apple Hiring 2024: आईफोन (iPhone) बनानेवाली कंपनी ऐपल (Apple) भारत में अपनी रिटेल मौजूदगी बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रही है. कंपनी दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे में अपने चार नये स्टोर ओपन करने वाली है.

भारत ऐपल के लिए एक प्रमुख बाजार

ऐपल इन स्टोर्स के लॉन्च से पहले कंपनी 400 नये स्टाफ मेंबर्स को नियुक्त करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इसके बारे में जानकारी दी है. बता दें कि भारत ऐपल के लिए एक प्रमुख बाजार बन गया है. पिछले साल कंपनी ने भारत में दो ऐपल स्टोर दिल्ली और मुंबई में ओपन किये हैं.

ऐपल ने अपनी वेबसाइट्स पर दी इन जॉब्स की जानकारी

नये स्टोर्स की ओपनिंग से पहले ऐपल ने अपनी वेबसाइट्स पर इन जॉब्स को लेकर जानकारी दी है. फिलहाल भारत में ऐपल के 100 कर्मचारी मौजूद हैं. ये कर्मचारी दिल्ली सेलेक्ट सिटी वॉक और मुंबई बेकेसी स्थित ऐपल स्टोर में काम करते हैं. कंपनी ने 400 नये जॉब्स का ऐलान किया है.

लिंक्डइन पर भी पोस्ट

Apple के ये जॉब्स फुल टाइम और पार्ट टाइम, दोनों रोल के लिए होंगी. इसमें ऑपरेशन एक्सपर्ट्स, बिजनेस प्रो, टेक्निकल स्पेशलिस्ट जैसे रोल शामिल हैं. ये जॉब्स हाल में ग्रेजुएट लोगों के लिए हैं, जो फ्लेक्सिबल शिफ्ट में काम करने को तैयार हैं. कंपनी ने इस बारे में लिंक्डइन पर भी पोस्ट किया है.

कहां करें अप्लाई?

ऐपल की इन जॉब ओपनिंग्स को लेकर एक रिक्रूटर ने लिखा है, ऐपल को दिल्ली, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में विस्तार करते हुए देखना शानदार अनुभव है. हम कई वैकेंसीज के लिए लोगों से बातचीत की तैयारी कर रहे हैं. आप भी ऐपल जॉब्स के लिए https://jobs.apple.com/en-in/search पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यहां आपको पोस्ट और जॉब डिस्क्रिप्प्शन को लेकर तमाम तरह की जानकारी मिलेगी.

Apple iPhone 16 Ban: लेटेस्ट आईफोन की सेल पर इस देश में क्यों लगी रोक? जानिए वजह

Apple vs Samsung: स्मार्टफोन बाजार का महारथी कौन? देखें क्या कहते हैं आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >