Amazon सेल में AC और फ्रिज की कीमतें गिरीं, मौका हाथ से न जाने दें

Amazon रिपब्लिक डे सेल में AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन पर भारी छूट. Samsung, LG, Bosch और Godrej के प्रोडक्ट्स सस्ते में खरीदें

Amazon रिपब्लिक डे सेविंग फेस्ट में होम अप्लायंसेस पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है. 23 जनवरी से शुरू हुई इस सेल में ग्राहक AC, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन को भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं. यह मौका उन लोगों के लिए खास है जो नए सीजन से पहले घर के बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स बदलने की सोच रहे हैं.

वॉशिंग मशीन पर शानदार डील

Samsung की 9Kg फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 37,990 रुपये में मिल रही है. वहीं LG की 9Kg फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन 38,990 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें LED डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. Bosch की 7Kg फ्रंट लोड मशीन भी सेल में 26,990 रुपये में खरीदी जा सकती है, जिसमें AI फीचर्स शामिल हैं.

फ्रिज पर भारी बचत

Samsung का 653 लीटर डबल डोर रेफ्रिजरेटर 77,990 रुपये में मिल रहा है. Haier का 325 लीटर डबल डोर फ्रिज 35,490 रुपये में और LG का 242 लीटर फ्रिज सिर्फ 25,990 रुपये में उपलब्ध है. बड़ी फैमिली से लेकर छोटे घरों तक, हर जरूरत के हिसाब से विकल्प मौजूद हैं.

AC खरीदने का सही समय

ऑफ सीजन में AC खरीदना हमेशा फायदेमंद होता है और इस सेल में Godrej का 1.5 टन AC 29,490 रुपये में मिल रहा है. Carrier का 1.5 टन AC 32,890 रुपये में और Daikin का 1.5 टन AC 34,490 रुपये में उपलब्ध है. गर्मियों से पहले यह डील ग्राहकों के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 32 से 65 इंच तक के Xiaomi Smart TV पर Amazon दे रहा भारी छूट, जानिए कौन सा मॉडल है सबसे सस्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >