Amazon Flipkart Festive Sale Date: 26 सितंबर से शुरू हो रही साल की सबसे बड़ी सेल, मोबाइल से लेकर स्मार्ट टीवी तक सब मिलेंगे सस्ते में

Amazon Flipkart Festive Sale Date: फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल एक बार फिर आने वाली है. दोनों कंपनियों ने अपने फेस्टिव सेल का ऐलान कर दिया है. प्रीमियम मेंबर्स को सेल का अर्ली ऐक्सेस 26 सितंबर से मिलेगा. 27 सितंबर से सेल सबसे लिए ओपन हो जाएगी.

Amazon Flipkart Festive Sale Date: अमेजन और फ्लिपकार्ट ने अपनी फेस्टिवल सेल की तारीखों की घोषणा कर दी है. दोनों की सेल एक ही दिन से शुरू हो रही है. अमेजन ने अपनी Great Indian Festival 2024 सेल की तारीख 27 सितंबर घोषित की है, जबकि प्राइम मेंबर्स को 26 सितंबर से पहले ऐक्सेस मिलेगा. वहीं, फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale भी 26 सितंबर से अर्ली ऐक्सेस के लिए लाइव हो जाएगी.

फ्लिपकार्ट और अमेजन की फेस्टिव सेल कब से है?

देश की टाॅप ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स- फ्लिपकार्ट और अमेजन, 26 सितंबर से अपने एन्युअल फेस्टिव सेल की शुरुआत करने जा रही हैं. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कंपनियों ने सोमवार को अलग-अलग बयान में इस बात की जानकारी दी है. फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया 26 सितंबर को अपने प्लस और प्राइम कस्टमर्स के लिए वार्षिक त्योहारी सेल शुरू कर देंगे. बाद में इस सेल को सभी ग्राहकों के लिए खोल दिया जाएगा.

फ्लिपकार्ट की सेल को लेकर क्या खबर है?

फ्लिपकार्ट ने बयान में कहा, त्योहारी सेल बिग बिलियन डेज 2024, 27 सितंबर से हर ग्राहक के लिए लाइव हो जाएगी. हालांकि, वीआईपी और फ्लिपकार्ट प्लस ग्राहकों को 24 घंटे पहले ही इस सेल तक पहुंच मिलने लगेगी. वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह इस त्योहारी सेल के दौरान देशभर में अपनी आपूर्ति शृंखला में सीधे एक लाख से अधिक नई नौकरियां पैदा कर रही है.

अमेजन की सेल को लेकर क्या खबर है?

अमेजन इंडिया भी अपनी सालाना त्योहारी सेल अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल लेकर आ गई है. कंपनी ने कहा कि यह सेल 27 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें प्राइम मेंबर्स के लिए 24 घंटे पहले पहुंच मिलेगी. अमेजन ने कहा कि उसके 14 लाख से अधिक विक्रेता ग्राहकों के लिए करोड़ों उत्पादों की पेशकश लेकर आ रहे हैं.

मिन्त्रा की सालाना सेल 25 सितंबर से शुरू

फ्लिपकार्ट के फैशन एवं लाइफस्टाइल मंच मिन्त्रा की सालाना सेल 25 सितंबर से शुरू होगी. मिन्त्रा ने कहा कि उसके लॉयल्टी कार्यक्रम के सदस्यों को 24 घंटे पहले ही पहुंच मिल जाएगी. ऐसे में मोबाइल से लेकर स्मार्ट टीवी तक और फैशन एक्सेसरीज की खरीदारी के लिए तैयारी शुरू कर दें आप, क्योंकि आनेवाले हैं साल के सबसे बड़े सेल.

24GB रैम, 512GB स्टोरेज वाला स्टायलिश स्मार्टफोन Realme P2 Pro 5G कैसा है?

Vivo T3 Ultra 5G Price: 50MP सेल्फी कैमरा, 12GB RAM और AI फीचर्स के साथ आया वीवो का नया फोन; कितनी है कीमत?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >