ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म Amazon ने अपनी वार्षिक टेक सेल Electronics Premier League (EPL) की शुरुआत कर दी है. यह सेल 6 मार्च से 12 मार्च 2026 तक Amazon India पर चलेगी, जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, ऑडियो डिवाइस और होम अप्लायंस जैसे हजारों इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 65% तक की छूट मिल रही है. इस बार कंपनी ने खास तौर पर AI-पावर्ड डिवाइस और नयी टेक्नोलॉजी वाले गैजेट्स को फोकस में रखा है, ताकि यूजर्स को नयी पीढ़ी के स्मार्ट डिवाइस किफायती कीमत पर मिल सकें.
सेल में स्मार्टफोन और गैजेट्स पर बड़ी बचत
EPL सेल के दौरान कई बड़े ब्रांड के नये स्मार्टफोन और गैजेट्स पर आकर्षक ऑफर दिये जा रहे हैं. उदाहरण के तौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra को करीब ₹1,39,999 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. वहीं Apple iPhone 17 Pro और Apple iPhone17e जैसे नये मॉडल भी ऑफर के साथ उपलब्ध हैं.
इसके अलावा परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन iQOO15R को लगभग ₹40,999 में खरीदा जा सकता है. मिड-रेंज से लेकर बजट सेगमेंट तक में भी कई विकल्प मौजूद हैं, जिनमें OnePlus Nord 5, Samsung Galaxy M56 5G, realme Narzo 90x 5G और Redmi A45G शामिल हैं. इन पर बैंक ऑफर और कूपन मिलाकर अच्छी बचत की जा सकती है.
टीवी, लैपटॉप और होम अप्लायंस पर भी शानदार ऑफर
स्मार्ट टीवी और बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी भारी छूट दी जा रही है. उदाहरण के तौर पर Sony BRAVIA 2M2 55-inch 4K Smart LED GoogleTV लगभग ₹47,740 में मिल रहा है. वहीं Xiaomi X Pro Series 75-inch QLED 4K Smart GoogleTV को करीब ₹65,999 की कीमत पर खरीदा जा सकता है.
लैपटॉप सेगमेंट में गेमिंग और प्रोडक्टिविटी डिवाइस भी ऑफर में हैं, जैसे HP Victus i5 14th Gen RTX 3050 और ASUS Vivobook S16 AI PC. इसके अलावा फ्रिज, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव जैसे घरेलू उपकरणों पर भी बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील मिल रही हैं.
AI टूल्स से आसान होगी सही गैजेट चुनने की प्रक्रिया
इस बार की सेल की खास बात यह है कि Amazon ने खरीदारी को आसान बनाने के लिए कई AI-आधारित टूल्स भी जोड़ेहैं. इनमें Rufus, Smartchoice, Review Highlights, Price History और Lens AI जैसे फीचर शामिल हैं.
उदाहरण के तौर पर, अगर कोई ग्राहक किसी खास बजट में बेहतर कैमरा फोन ढूंढ रहा है तो Rufus उस बजट के अंदर सबसे उपयुक्त विकल्प तुरंत दिखा सकता है. वहीं Review Highlights हजारों यूजर रिव्यू को संक्षेप में दिखाकर खरीदारी का निर्णय आसान बनाता है.
बैंक ऑफर और अतिरिक्त फायदे
इस सेल में खरीदारी करने वालों को अतिरिक्त बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं. HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर ₹4,500 तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है.
इसके अलावा No-Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और कैशबैक जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं, जिससे महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स को कम कीमत में खरीदना आसान हो जाता है.
कंपनी के अनुसार, पिछले साल की EPL सेल को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी और इस बार AI-आधारित डिवाइस और नयी टेक्नोलॉजी के साथ इसे और बड़ा बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a Pro vs Redmi Note 15 Pro Plus: कौन सी बजट फ्लैगशिप फोन है आपके लिए सही?
