IPL 2026 के लिए परफेक्ट प्रीपेड प्लान्स, Airtel-Vi-Jio दे रहे फ्री JioHotstar

IPL 2026 शुरू होने वाला है और हर साल की तरह इस बार भी फैंस मैच शेड्यूल, टीम्स और खासकर लाइव स्ट्रीमिंग ऑप्शन को लेकर एक्साइटेड हैं. ऐसे में लाइव स्ट्रीमिंग के लिए JioHotstar वाले टेलीकॉम प्लान्स इस बार सबसे आसान और सस्ता तरीका हैं.

IPL 2026 बस शुरू होने वाला है और इस समय मैच शेड्यूल, टीम लाइन-अप और सबसे जरूरी स्ट्रीमिंग ऑप्शन सबका ध्यान खींच रहे हैं. ज्यादातर आईपीएल फैंस स्टेडियम में जाकर मैच देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो कई यूजर्स ऐसे हैं जिन्हें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए ही मैच देखना होगा. अच्छी बात यह है कि टेलीकॉम कंपनियां अपने कई प्रीपेड प्लान्स में JioHotstar एक्सेस फ्री दे रही है, जिससे यूजर्स को अलग से सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आप भी चलते-फिरते मोबाइल पर IPL देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये प्लान्स आपके काम आ सकते हैं.

JioHotstar फ्री एक्सेस के साथ Jio के बेस्ट प्लान्स

Jio के लगभग सारे प्रीपेड प्लान्स में कंपनी जियोहॉटस्टार का फ्री एक्सेस दे रही है. ऐसे में अगर आप एक्स्ट्रा डेटा या सिर्फ जियोहॉटस्टार के लिए प्लान चाहते हैं, तो फिर-

₹949 वाला प्लान– 84 दिन की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा), अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS, 3 महीने के लिए JioHotstar (Mobile/TV subscription), JioTV का फ्री एक्सेस

₹195 वाला प्लान– 90 दिनों के लिए टोटल 15GB डेटा और JioHotstar फ्री एक्सेस. (यह केवल डेटा पैक है. इसमें कॉलिंग-मैसेजिंग का फायदा नहीं मिलेगा.)

₹100 वाला प्लान– 5GB डेटा, 30 दिन और JioHotstar फ्री एक्सेस. (यह केवल डेटा पैक है. इसमें कॉलिंग-मैसेजिंग का फायदा नहीं मिलेगा.)

JioHotstar फ्री एक्सेस के साथ Airtel के बेस्ट प्लान्स

एयरटेल के कुछ चुनिंदा प्लान्स में जियोहॉटस्टार का एक्सेस फ्री मिल रहा है. इन प्लान में आपको ज्यादा डेटा का फायदा भी मिलेगा.

₹449 वाला प्लान– 4GB/दिन, 28 दिन, JioHotstar फ्री एक्सेस

₹398 वाला प्लान– 2GB/दिन, 28 दिन, JioHotstar फ्री एक्सेस

₹1029 वाला प्लान– 2GB/दिन, 84 दिन, JioHotstar फ्री एक्सेस

₹3999 वाला प्लान– 2.5GB/दिन, 365 दिन, JioHotstar फ्री एक्सेस

Vi के बेस्ट प्रीपेड प्लान (JioHotstar के साथ)

अगर आपके पास पहले से कोई बेस प्लान है और सिर्फ डेटा + स्ट्रीमिंग चाहिए, तो ये प्लान्स काम आएंगे:

₹175 वाला प्लान– 10GB डेटा, 28 दिन

₹248 वाला प्लान– 6GB डेटा, 1 महीना

₹239 वाला प्लान– 2GB डेटा, 28 दिन

₹101 वाला प्लान– 5GB डेटा, 30 दिन

₹151 वाला प्लान– 4GB डेटा, 90 दिन

₹169 वाला प्लान– 8GB डेटा, 90 दिन

₹202 वाला प्लान– 5GB डेटा, 1 महीना

यह भी पढ़ें: YouTube Premium से लेकर Prime Video तक, Jio के इस प्लान में 12 OTT फ्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >