IPL का एक भी मैच नहीं होगा मिस, Airtel इस प्लान में दे रहा JioHotstar फ्री

अगर आप भी IPL 2026 का एक भी मैच मिस नहीं करना चाहते, तो आपके लिए Airtel का 1029 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में कंपनी फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन दे रही है.

IPL 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जिसे लेकर आईपीएल लवर्स कई एक्साइटेड हैं. इस बार सभी मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे. ऐसे में देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स को 1029 का प्लान ऑफर कर रही है, जिसमें 3 महीने तक JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा. साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा और कई सारे बेनेफिट्स भी.

एयरटेल का 1029 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस प्लान में कंपनी 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी देती है. इस दौरान यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS की बेसिक सुविधा मिलेगी. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. खास बात यह है कि अगर आप एयरटेल के 5G नेटवर्क एरिया में रहते हैं, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा. यानी IPL मैच देखते समय डेटा खत्म होने की चिंता बिल्कुल नहीं रहेगी.

एयरटेल का 1029 रुपये वाला प्लान

मिलेंगे एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका एंटरटेनमेंट बेनिफिट है. यूजर्स को इसमें 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप पूरे IPL सीजन के मैच आसानी से लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस भी दिया जा रहा है, जो कंटेंट क्रिएटर्स और एडिटर्स के लिए बड़े काम का है. सिर्फ यही नहीं, इस प्लान में फ्री हेलोट्यून्स, स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट, साथ ही एयरटेल रिवार्ड्स का एक्सेस भी शामिल है.

देखा जाए तो, यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक ऑल-इन-वन पैकेज है जो कॉलिंग, डेटा और एंटरटेनमेंट तीनों का पूरा फायदा एक साथ प्लान में ही चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹1849 में सालभर चलेगा Airtel का सिम, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये फायदे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >