Jio के बाद Airtel ने भी बढ़ाये प्लान्स के दाम, नयी कीमतें अगले महीने से होंगी लागू

Airtel Mobile Tariffs Price Hike: जियो की राह पर अब एयरटेल भी चल पड़ा है. कंपनी ने अपने सभी प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं. नयी कीमतें अगले महीने से लागू हो जाएंगी.

Airtel Mobile Tariffs Price Hike: रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बाद अब भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने भी अपने प्लान्स महंगे (Airtel Plans Price Hike) कर दिये हैं. टेलीकॉम कंपनी जियो के बाद एयरटेल ने भी रीचार्ज प्लान्स (Jio Airtel Plans Costly) में बढ़ोतरी की घोषणा की है. भारती एयरटेल ने आज यानी शुक्रवार, 28 जून 2024 काे अपने सभी प्रीपेड (Airtel Prepaid) और पोस्टपेड टैरिफ (Airtel Postpaid) बढ़ा दिये हैं. एयरटेल ने इस कदम के पीछे प्रति ग्राहक औसत राजस्व (एआरपीयू) (Elon Musk) बढ़ाने का हवाला दिया है. एयरटेल के इस ऐलान से एक दिन पहले यानी, 27 जून 2024 को रिलायंस जियो ने भी अपने प्लान्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की थी.

Airtel के प्लान्स कब से महंगे हो रहे?

एयरटेल ने अपने मोबाइल प्लान्स में 21 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. रिलायंस जियो की तरह भारती एयरटेल के प्लान्स की भी नयी दरें 3 जुलाई 2024 से लागू हो जाएंगी. एयरटेल ने कहा है कि भारत में टेलीकॉम इंडस्ट्री की वित्तीय सेहत के लिए प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (ARPU) को 300 रुपये से ऊपर बढ़ाने की जरूरत है. टेलीकॉम कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि ARPU का यह स्तर स्पेक्ट्रम में जरूरी और पर्याप्त निवेश करने और नेटवर्क प्रौद्योगिकी को अपनाने में उसे सक्षम बनाएगा और साथ ही पूंजी पर मामूली रिटर्न भी देनेवाला होगा.

Airtel के प्लान्स की कीमत कितनी बढ़ जाएगी?

एयरटेल प्लान्स के बढ़ोतरी के बाद 28 दिनों की वैलिडिटी और 2GB डेटा के साथ 179 रुपये का बेसिक प्लान अब 199 रुपये का हो जाएगा. वहीं, 84 दिनों की वैलिडिटी और 6GB डेटा देने वाला प्लान जो अभी 455 रुपये में आता है, वह भी बढ़कर 509 रुपये का हो जाएगा. 24GB डेटा ऑफर करनेवाले एन्युअल प्लान की कीमत भी 1799 रुपये से बढ़कर 1999 रुपये होने जा रही है. इससे पहले दिसंबर, 2021 में लगभग टैरिफ में 20% की बढ़ोतरी हुई थी और उससे पहले टेलीकॉम कंपनियों ने दिसंबर, 2019 में टैरिफ बढ़ा दिये थे.

एयरटेल के सभी प्लान्स हो गए महंगे

एयरटेल ने अपने सभी प्लान्स महंगे किये हैं. ब्रांड का 1799 रुपये का प्लान अब 1999 रुपये में मिलेगा. ये प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी वाला है. डेली डेटा प्लान्स की कीमतें भी बढ़ी हैं. 265 रुपये के प्लान की कीमत बढ़कर अब 299 रुपये हो गई है. 1.5GB डेटा वाले प्लान की कीमत 299 रुपये से बढ़कर 349 रुपये हो गई है. कंपनी ने 56 दिनों वाले प्लान की कीमत भी बढ़ायी है. 479 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 579 रुपये कर दी गई है. वहीं, 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आनेवाला, डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS वाला 2999 रुपये का प्लान अब 3599 रुपये में मिलेगा. कंपनी ने डेटा वाउचर की कीमतों में भी इजाफा किया है. एक दिन के लिए 1GB डेटावाला 19 रुपये के प्लान की कीमत 22 रुपये हो गई है.

Jio यूजर्स को लगा झटका, रिचार्ज प्लान के बढ़ गये दाम, अब देने होंगे इतने अधिक पैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >