Airtel बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी

Airtel ने 65 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. GSMA Intelligence के अनुसार, कंपनी अब ग्लोबल लेवल पर दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर बन गई है, भारत और अफ्रीका में स्ट्रॉन्ग प्रेजेंस के साथ.

Bharti Airtel ने ग्लोबल टेलीकॉम इंडस्ट्री में बड़ी छलांग लगायी है. कंपनी ने बताया कि उसके पास अब 65 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर्स हैं, जिससे वह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर बन गई है. यह आंकड़ा GSMA Intelligence के ताजा डेटा पर आधारित है. Airtel भारत और अफ्रीका दोनों बाजारों में अपनी सर्विसेज देती है और लगातार एक्सपैंशन कर रही है.

एयरटेल का भारत और अफ्रीका में कस्टमर बेस

भारत में एयरटेल के पास 36.8 करोड़ से अधिक मोबाइल सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि अफ्रीका के 14 देशों में कंपनी के 17.9 करोड़ से अधिक यूजर्स जुड़े हुए हैं. यह कंबाइन्ड कस्टमर बेस एयरटेल को ग्लोबल टेलीकॉम रैंकिंग में ऊंची पोजीशन दिलाता है.

कंपनी का फोकस

Airtel के वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा कि कंपनी अपने कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस देने के लिए लगातार इनोवेशन और रिलायबिलिटी पर काम कर रही है. उनका कहना है कि हर सब्सक्राइबर के साथ ट्रस्ट बनाना और बेहतर सर्विस देना कंपनी का कोर फोकस है.

डिजिटल गैप को ब्रिज करने की कोशिश

एयरटेल ने रीजनल मार्केट्स से आगे बढ़ते हुए यूटेलसैट वनवेब और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के साथ स्ट्रैटेजिक कोलैबोरेशन की है. इसका मकसद है कि रिमोट एरियाज में भी डिजििटल कनेक्टिविटी उपलब्ध करायी जा सके और इंटरनेट की पहुंच को और व्यापक बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें: Airtel का ₹379 वाला प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा और फ्री OTT

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए Airtel का नया ₹48 वाला प्लान, फ्री JioHotstar के साथ मिलेगा डेटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >