Airtel का नया फैमिली पैक, एक रिचार्ज में चलेंगे घर के तीन मोबाइल

Airtel के 999 रुपये वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान के बारे में जानिए, जिसमें तीन सिम पर डेटा और कॉलिंग मिलती है ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ

आजकल हर घर में तीन-चार मोबाइल चल रहे हैं और हर किसी को अलग-अलग रिचार्ज करना पड़ताहै. लेकिन Airtel ने इस झंझट का तोड़ निकाल लिया है. अब एक ही प्लान में तीन सिम चलेंगे, और सबको मिलेगा डेटा, कॉलिंग और ढेर सारे फायदे.

999 रुपये में तीन कनेक्शन

Airtel का नया पोस्टपेड फैमिली प्लान सिर्फ 999 रुपये में आता है. इसमें एक प्राइमरी नंबर और दो ऐड-ऑन मिलते हैं. यानी तीनों लोग एक ही रिचार्ज पर एक्टिव रहेंगे.

डेटा का बंटवारा- सबको बराबर फायदा

इस प्लान में कुल 150GB डेटा मिलता है. प्राइमरी यूजर को 90GB और बाकी दो ऐड-ऑन को 30GB-30GB. मतलब हर किसी के पास इंटरनेट की कमी नहीं होगी.

कॉलिंग और SMS अनलिमिटेड

तीनों नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का फायदा मिलेगा. यानी चाहे काम की बात हो या दोस्तों से चैटिंग, सब कुछ बिना टेंशन के.

ओटीटी और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

इस प्लान में AmazonPrime का 6 महीने का ऐक्सेस, Disney+ Hotstar Mobile का 1 साल का सब्सक्रिप्शन, AppleTV और Apple Music भी शामिल है. साथ ही Airtel Xstream Play Premium और GoogleOne का 100GB स्टोरेज भी मिलेगा.

फैमिली के लिए परफेक्ट

अगर तीन लोगों के लिए है तो 999 रुपये वाला प्लान बेस्ट है. लेकिन अगर चार लोग हैं तो Airtel का 1199 रुपये वाला फैमिली प्लान सबसे सस्ता ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: Airtel यूजर्स की बल्ले-बल्ले! मात्र ₹49 में चलाएं अनलिमिटेड इंटरनेट, खत्म नहीं होगा डेटा, देखें पूरी डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >