How To: गर्मियों में एयर कूलर से जुड़े ये टिप्स फॉलो करेंगे, तो घर बन जाएगा शिमला

Air Cooler Cooling Tips for Summer: क्या आपका कूलर प्रॉपर कूलिंग नहीं दे रहा है? हम यहां आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से आप गर्म हवा फेंक रहे कूलर से शिमला जैसी ठंडक पा सकते हैं.

Air Cooler Cooling Tips for Summer: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है. इस सीजन में लोग चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए एसी, कूलर और पंखे का सहारा लेते हैं. गर्मी के मारे कई बार कूलर भी गर्म हवा फेंकना शुरू कर देता है. इस स्थिति में परेशानी बढ़ना तो लाजिमी है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप गर्म हवा फेंकनेवाले कूलर से शिमला जैसी ठंडक पा सकते हैं. आइए जानते हैं-

खुली जगह के पास रहेगा कूलर, तो देगा बेहतर कूलिंग

यह टिप सबसे काम की है. कूलर को आमतौर पर लोग कमरे के अंदर ही रख देते हैं. हमें यह गलती नहीं करने से बचना चाहिए. कमरे में कूलर का उपयोग करने से वह जल्दी ठंडा नहीं हो पाता है. हमें कूलर को खिड़की या किसी खुली जगह पर रखना चाहिए. कूलर को किसी खुली जगह पर रखना चाहिए. ऐसा करने से कूलर से ठंडी हवा मिलती है और इससे रूम जल्दी ठंडा होने में मदद मिलेगी.

IPL 2024 के सभी मैच बड़ी स्क्रीन पर फ्री में देखें, पुराने डब्बा टीवी में भी चलेगा JioCinema App

कूलर में नियमित समय पर पानी भरते रहना जरूरी

कूलर का प्रदर्शन बेहतर बनाने के लिए नियमित समय पर कूलर में पानी भरते रहना जरूरी है. कूलर में समय से पानी को नहीं भरने से कूलर में पड़ा पुराना पानी गर्म हो जाता है. ज्यादा दिनों तक कूलर में अगर आपने पानी नहीं भरा, तो पानी सूख भी जाता है. ऐसे में कूलर ठंडी हवा नहीं दे पाता है.

धूप में न रखें कूलर

कूलर को ऐसी किसी भी जगह पर रखने से बचें, जहां उस पर सीधी धूप पड़ रही हो. कूलर पर अगर धूप पड़ेगी, तो वह कमरे के भीतर गर्म हवा फेंकेगा. कूलर को हमेशा किसी ठंडी जगह पर ही रखना सही होता है. आप अपने कूलर को किसी वेंटिलेशन वाली जगह पर रख सकते हैं.

Tech Tips : स्मार्टफोन-चार्जर के साथ ऐसी लापरवाही कर दुर्घटना को दावत दे रहे आप, जानें  क्या करें और क्या नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >