Govardhan Puja Rangoli Design: इस गोवर्धन पूजा ट्राई करें AI से बने यूनिक रंगोली डिजाइन्स, डेकोरेशन में लग जाएंगे चार चांद

Govardhan Puja Rangoli Design: किसी भी पर्व-त्योहार पर घर में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है. ऐसे में गोवर्धन पूजा पर आप भी अपने घर के आंगन में रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो यहां आपके लिए कुछ खास AI से बने रंगोली डिजाइन के सैंपल्स दिए गए हैं.

AI Govardhan Puja Rangoli Design: कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है. गोवर्धन पूजा पर महिलाएं गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाती हैं और उसकी पूजा करती हैं. इस शुभ दिन पर महिलाएं घर को रंगोली से सजाती हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने घर को रंगोली से सजाना चाहती हैं, तो फिर आप यहां दिए गए कुछ रंगोली डिजाइन आप ट्राई कर सकती हैं. ये रंगोली डिजाइन खास AI से बनाए गए हैं, जो दिखने में सुंदर और सबसे यूनिक भी हैं. रंगों से लेकर फूलों से बनी ये रंगोली डिजाइन्स आपके घर की शोभा बढ़ा देंगे.

गोवर्धन पूजा स्पेशल रंगोली डिजाइन

सिंपल रंगोली डिजाइन | Simple Rangoli Design

गोवर्धन पूजा पर अगर आप सिंपल रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो फिर आप इस तरह के डिजाइन्स ट्राई कर सकते हैं. इस तरह के डिजाइन आप पूजा वाली जगह या फिर अपने घर के आंगन में बना सकती हैं. इस तरह के डिजाइन ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉर्डन और ट्रेंडी भी लगेंगे और फोटो क्लिक करने के लिए अच्छा स्पॉट भी बन जाएंगे.

सिंपल रंगोली डिजाइन
सिंपल रंगोली डिजाइन
सिंपल रंगोली डिजाइन
सिंपल रंगोली डिजाइन

गोवर्धन पर्वत रंगोली डिजाइन | Govardhan Rangoli Design

गोवर्धन पूजा हो और गोवर्धन पर्वत के साथ भगवान कृष्ण और गाय की रंगोली न हो तो फिर गोवर्धन पूजा अधूरी लगती है. ऐसे में आप यहां दिए गए गोवर्धन पूजा के लिए स्पेशल गोवर्धन पर्वत वाली रंगोली डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. इस तरह के डिजाइन आप अपने पूजा वाली जगह बना सकती हैं. जिससे ये पूजा वाइब्स को और भी बढ़ा देंगे और साथ ही ट्रेडिशनल भी लगेंगे.

गोवर्धन पर्वत रंगोली डिजाइन
गोवर्धन पर्वत रंगोली डिजाइन
गोवर्धन पर्वत रंगोली डिजाइन

फूलों वाली रंगोली | Flowers Rangoli Design

अगर आपको उतनी अच्छी रंगोली नहीं बनानी आती तो आप फूलों वाली रंगोली भी ट्राई कर सकती हैं. इस तरह के डिजाइन बनाने भी आसान है और घर को अलग ही लुक देते हैं. ऐसे में आप इस तरह के सिंपल फूलों वाली रंगोली बना सकती हैं. वहीं, फूलों वाली रंगोली आजकल ट्रेंड में भी है, तो ये ट्रेडिशनल लुक भी देंगे.

फूलों वाली रंगोली
फूलों वाली रंगोली
फूलों वाली रंगोली

Govardhan Puja Samagri List: कल है गोर्वधन पूजा, नोट कर लें पूजा की सामाग्री

Bhai Dooj Rangoli Designs: भाई दूज पर रंगों से सजाएं घर का आंगन, ट्राई करें ये यूनिक रंगोली डिजाइन आइडियाज 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >