AC के रिमोट में बस दबा दें ये खास बटन, रात में बिना ठिठुरन के आएगी अच्छी नींद, बिल भी उठेगा कम

AC Tips: इस बारिश वाले मौसम में रात का टेंपरेचर अब ठंडा हो गया है. ऐसे में रात में AC चला कर सोने से अब ठिठुरन लगने लगती है. ऐसे में अगर आप भी रात में एसी चला कर सोते हैं, तो फिर एसी के रिमोट में दिया गया ये बटन काफी मददगार है. इससे न सिर्फ आपके रूम का टेंपरेचर नॉर्मल रहेगा बल्कि बिजली की खपत भी कम होगी.

AC Tips: मॉनसून भारत में दस्तक दे चुका है. गर्मी से राहत मिल गई है. रात में भी हल्की ठंडक महसूस होती है. ऐसे में अभी भी कई लोग ऐसे हैं, जो AC चला कर सो रहे हैं. जिसमें रात में AC के कारण कमरे का तापमान ज्यादा ठंडा हो जाने के कारण उनकी नींद खुल जाती है. दरअसल, कई लोग इस बात को नहीं जानते कि उनके एयर कंडीशनर (AC) के रिमोट में एक खास बटन होता है. जिसका इस्तेमाल करने से रात में ठिठुरन से नींद नहीं खुलेगी और आप आराम से चैन की नींद सो पाएंगे. ऐसे में अगर आप भी रात एसी का इस्तेमाल करते हैं तो आप भी इस खास बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इस के बारे में.

कमरे में फैली उमस की हेकड़ी निकाल देगा यह डिवाइस, मिनटों में चिपचिपी गर्मी से दिलाएगा छुटकारा

रिमोट में रहता है खास बटन

हमारे एसी के रिमोट में कंपनियां एक खास बटन देती हैं ‘Sleep Mode’ का. AC के रिमोट में इस खास बटन Sleep Mode का काम AC की ठंडक को एडजस्ट करना है. दरअसल, Sleep Mode एसी का एक खास फीचर है, जिसका काम सोते समय एसी के टेंपरेचर को एडजस्ट करना है. जिससे रात में कमरा ज्यादा ठंडा ना हो. टेंपरेचर नॉर्मल रहे. ऐसे में जब हम रात में सोते समय एसी को Sleep Mode में कर देते हैं, तो यह खुद स्मार्ट तरीके से टेंपरेचर धीरे-धीरे बढ़ा देता है. जिससे हमें ठंड नहीं लगती और बिना किसी खलल के हम आराम से सो सकते हैं. इसके अलावा इस मोड को ऑन करने से बिजली की बचत भी होती है. हालांकि, Sleep Mode का यह खास फीचर आमतौर पर इंवर्टर AC में मिलता है. लेकिन आप अपने एसी के रिमोट में भी चेक कर सकते हैं. अगर आपके रिमोट भी ये फीचर है तो आप इसका इस्तेमाल कर रात में ठिठुरने से बच सकते हैं.

Sleep Mode कैसे काम करता है?

एसी में Sleep Mode ऑन करने के बाद एसी हर घंटे 1°C टेंपरेचर बढ़ा देता है. मान लीजिए कि, आपने रात 10 बजे 24°C पर एसी को Sleep Mode में ऑन किया, तो रात 11 बजे एसी का टेंपरेचर खुद-ब-खुद 25°C और 12 बजे 26°C हो जाएगा. इसके साथ ही, फैन की स्पीड भी स्लो हो जाएगी. ऐसे में आपके रूम का टेंपरेचर भी नॉर्मल रहता है और बिजली की खपत भी कम होती है.

Sleep Mode का इस्तेमाल करना आसान

Sleep Mode का इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है. रात में जब आप सोने जाएं, तो एसी के रिमोट पर दिए गए Sleep Mode बटन को दबा दें. इसके बाद Sleep Mode का फीचर एक्टिव हो जाएगा और धीरे-धीरे खुद ही टेंपरेचर बढ़ाना शुरू कर देगा. बारिश के मौसम के लिए ये फीचर बहुत ही बढ़िया है. आप इसके इस्तेमाल से ना सिर्फ बिना खलल के सो सकते हैं बल्कि बिजली बिल की भी टेंशन से बच जाएंगे.

कमरे में उमस को पांव पसारने नहीं देगा आपका AC, बस दबा दें रिमोट का ये बटन, मौज में कटेगा मॉनसून

AC नहीं कर रहा कूलिंग? रिमोट से बदल दें बस ये वाली सेटिंग्स, एक झटके में कमरे को बना देगा शिमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >