कई लोग AC रिमोट के इस बटन को करते हैं नजरअंदाज, जबकि यही बचाता है बिजली बिल

AC Eco Mode: गर्मियों में AC चलाना जरूरी है, लेकिन हर महीने बढ़ता बिजली बिल परेशान कर देता है. अच्छी बात ये है कि आपके AC रिमोट में मौजूद एक खास फीचर बिना कूलिंग से समझौता किए बिजली की खपत कम करने में मदद करता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

गर्मी शुरू होते ही घरों में AC का यूज भी तेजी से बढ़ जाता है. तेज धूप और उमस से राहत तो AC तुरंत दे देता है, लेकिन महीने के आखिर में आने वाला भारी-भरकम बिजली बिल अक्सर लोगों की टेंशन बढ़ा देता है. दिलचस्प बात ये है कि ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता कि AC रिमोट में मौजूद एक छोटा-सा सेटिंग ऑप्शन उनकी बिजली की खपत को काफी हद तक कम कर सकता है. हम बात कर रहे हैं इको मोड (Eco Mode) की. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं.

कैसे काम करता है Eco Mode?

Eco Mode का काम सिर्फ बिजली बचाना नहीं होता, बल्कि AC को स्मार्ट तरीके से चलाना भी होता है. जब आप इसे ऑन करते हैं, तो AC का कंप्रेसर जरूरत के हिसाब से कम मेहनत करता है, जिससे बेवजह बिजली की खपत कम हो जाती है. कूलिंग भी पूरी तरह बंद नहीं होती, बल्कि एक बैलेंस्ड और कम्फर्टेबल लेवल पर बनी रहती है ताकि कमरे का टेम्परेचर बैलेंस रहे. खास बात यह है कि लंबे समय तक AC चलाने पर भी यह मोड बिजली की खपत को काफी हद तक कम रखने में मदद करता है.

Eco Mode को यूज करने का सही समय क्या है?

Eco Mode रोजाना इस्तेमाल के दौरान आरामदायक कूलिंग देने के साथ बिजली की खपत को भी कम रखने में मदद करता है. हल्के या मध्यम गर्म मौसम में Eco Mode सबसे बेहतर तरीके से काम करता है, क्योंकि उस समय AC को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. ऐसे में आपको अच्छी कूलिंग भी मिलती है और हर महीने बिजली के बिल में भी फर्क नजर आता है.

Eco Mode को एक्टिवेट कैसे करें?

इसे ऑन करना भी बेहद आसान है. बस अपने AC रिमोट पर ‘Eco’ या ‘Energy Saver’ नाम का बटन ढूंढिए और उसे दबा दीजिए. इसके बाद टेम्परेचर 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच सेट करें.

इस सेटिंग पर AC कमरे को आरामदायक तरीके से ठंडा भी रखता है और जरूरत से ज्यादा बिजली भी खर्च नहीं करता. वहीं अगर रात में Eco Mode के साथ ‘Sleep Mode’ भी यूज किया जाए, तो बिजली की बचत और ज्यादा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: AC गैस लीकेज क्यों होता है? समझिए वजहें और रोकने के उपाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >