2035 तक भारत में जुड़ेंगे 15 करोड़ नये AC, बिजली की मांग भी होगी दोगुनी!

AC demand India 2035: भारत में 2035 तक 15 करोड़ नए एयर कंडीशनर जुड़ सकते हैं, जिससे बिजली की मांग 180 गीगावाट तक बढ़ सकती है. बढ़ती गर्मी और AC की बढ़ती मांग से बिजली संकट का खतरा बढ़ सकता है.

AC demand India 2035 | Power Crisis | Energy Efficiency: गर्मी हर साल बढ़ती जा रही है और इसके साथ ही एयर कंडीशनर (AC) की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2035 तक 13-15 करोड़ नए रूम AC लगाए जाएंगे. इससे देश की बिजली की अधिकतम मांग 180 गीगावाट (GW) तक बढ़ सकती है, जो बिजली ग्रिड पर भारी दबाव डाल सकती है.

AC की बढ़ती संख्या से बिजली की मांग भी होगी दोगुनी!

यूसी बर्कले के भारत ऊर्जा और जलवायु केंद्र (IECC) द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि भारत हर साल 1-1.5 करोड़ नए AC जोड़ता है. यदि सरकार ने इस पर कोई ठोस नीति नहीं बनाई, तो अकेले AC की वजह से 2030 तक 120 GW और 2035 तक 180 GW अतिरिक्त बिजली की जरूरत होगी. यह कुल बिजली खपत का लगभग 30% होगा.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर

क्या AC की वजह से बिजली संकट होगा?

विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 तक भारत में बिजली की भारी कमी हो सकती है, क्योंकि एयर कंडीशनर की मांग बिजली उत्पादन से ज्यादा तेजी से बढ़ रही है. पिछले साल, 30 मई 2023 को भारत की बिजली की मांग 250 GW से अधिक हो गई थी, जो अनुमान से 6.3% ज्यादा थी.

AC की बढ़ती बिक्री का कारण क्या है?

ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ता तापमान
आर्थिक विकास से ज्यादा लोग AC खरीद पा रहे हैं
शहरों में रहने वालों की संख्या बढ़ रही है.

क्या किया जा सकता है?

ऊर्जा बचाने वाले ऊर्जा दक्ष AC को अपनाना
बिजली बचाने वाली तकनीकों को बढ़ावा देना
सरकार की तरफ से AC की ऊर्जा दक्षता दोगुनी करने पर काम करना
इससे 2.2 लाख करोड़ रुपये की बचत हो सकती है

भारत में AC की सबसे ज्यादा मांग!

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, AC की सबसे ज्यादा मांग भारत में होगी. इसके बाद चीन, नाइजीरिया, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ब्राजील, फिलीपींस और अमेरिका जैसे देशों का नंबर आएगा.

यह भी पढ़ें: Split AC vs Window AC: खरीदने से पहले जान लें यह जरूरी बातें वरना उठाना पड़ सकता है हजारों का नुकसान

यह भी पढ़ें: Cheapest Air Conditioner: 30 हजार रुपये से सस्ते में घर लाएं लल्लन टॉप फीचर्स वाले ये ब्रांडेड AC

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >