जल्द ही आनेवाला है इमोजी पासवर्ड, हैक करना होगा कठिन

मौजूदा समय में इमोजी हमारी बातचीत का जरूरी हिस्सा बन चुके हैं. इसने न सिर्फ बातचीत को आसान बना दिया है, बल्कि अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने का भी यह एक मजेदार जरिया है. अभी तक आप अपने कमेंट या स्टेटस अपडेट में इमोजी के जरिये अपने गुस्से, खुशी या मायूसी जैसी फीलिंग्स को बयां […]

मौजूदा समय में इमोजी हमारी बातचीत का जरूरी हिस्सा बन चुके हैं. इसने न सिर्फ बातचीत को आसान बना दिया है, बल्कि अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने का भी यह एक मजेदार जरिया है. अभी तक आप अपने कमेंट या स्टेटस अपडेट में इमोजी के जरिये अपने गुस्से, खुशी या मायूसी जैसी फीलिंग्स को बयां करते थे, लेकिन अब जल्द ही आप इसका इस्तेमाल पासवर्ड बनाने में करेंगे.

एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए शोधकर्ता इमोजी बेस्ड लॉगइन सिस्टम तैयार करने पर काम कर रहे हैं, जिससे अब आपको मोबाइल को अनलॉक करने के लिए किसी नंबर को याद रखने की जरूरत नहीं होगी. इसकी जगह पर आप अपने पसंदीदा इमोजी को पासवर्ड बना सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >