ग्रुप को सिक्योर बनाने के लिए आया है यह फीचर
ये दौर ऐसा है, जहां करीब-करीब हर कोई फेसबुक से जुड़ा हुआ है, या तो जुड़ने जा रहा है. ऐसे में हैकिंग और साइबर फ्रॉड की इस दुनिया में फेसबुक भी कई तरह के लोगों के लोगों से घिरा रहता है. इससे यह पता कर पाना बहुत मुश्किल की कौन सा व्यक्ति किस इरादे से फेसबुक का इस्तेमाल कर रहा है. इसी तरह फेसबुक में कई तरह के ग्रुप भी बने होते हैं. इन ग्रुप्स को ज्यादा सिक्योर बनाने के इरादे से कंपनी ने कुछ नये फीचर्स दिये हैं.
एडमिन तैयार करेगा सवाल
फेसबुक के द्वारा दिये गये इन फीचर्स के तहत किसी भी यूजर को फेसबुक के किसी ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए तीन सवालों से गुजरना होगा. इनके जवाबों के बाद ही आप किसी ग्रुप का हिस्सा बन पायेंगे. इन सवालों को तैयार करने की जिम्मेवारी एडमिन के पास होगी. जो भी यूजर ग्रुप का मेंबर बनने के लिए रिक्वेस्ट भेजेंगे, उन्हें इन सवालों के जवाब देने होंगे.
इसके अलावा यदि कोई खुद आपको किसी ग्रुप का मेंबर बनने के लिए रिक्वेस्ट भेजता है, तब आपको एक लिंक का नोटिफिकेशन नजर आयेगा. इसको क्लिक कर आपको एक क्वेस्चनायर भरना होगा. इसे भरने के बाद आगे की कार्यवाही पूरी की जायेगी. और आप मेंबर बन पायेंगे.
सिक्योर बनाना है उद्देश्य
माना जा सकता है कि कंपनी इस फीचर के माध्यम से अपने वेबसाइट को ज्यादा सिक्योर बनाना चाह रही है. बता दें कि इससे पहले भी फेसबुक ने फेक अकाउंट को रोकने के लिए भी कई कदम उठाये हैं. फेक अकाउंट्स के मामले में कंपनी हमेशा से सवालों के घेरे में रही है. कई तरह के अपराध भी इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से किये जाते हैं. इसी पर लगाम लगाने की कोशिश में कंपनी ने यह कदम उठाया होगा.
जरूरी लोग ही जुड़ेंगे
बहरहाल, इस फीचर के बाद से ग्रुप में वही लोग जुड़ पायेंगे, जो ग्रुप के लिए फायदेमंद साबित हों. फिजूल के काम करनेवाले लोग ग्रुप से दूर ही रहेंगे.
