ये एेप रखेगी आपके इमोशनल और मेंटल हेल्थ का ध्यान

मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान करनेवाली ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर ePsyClinic.com ने एक एप लॉन्च किया है. कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि एप I Will के पास मानसिक और भावनात्मक समस्याओं का समाधान है. एप के लॉन्च पर कंपनी ने कहा कि आइ विल एप का लक्ष्य उन […]

मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान करनेवाली ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर ePsyClinic.com ने एक एप लॉन्च किया है. कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि एप I Will के पास मानसिक और भावनात्मक समस्याओं का समाधान है.

एप के लॉन्च पर कंपनी ने कहा कि आइ विल एप का लक्ष्य उन लोगों की मदद करना है, जिन्हें मानसिक और भावनात्मक संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से आजादी पाने की जरूरत है. इस एप को यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है.

इपीएसवाइ क्लिनिक डॉट कॉम की संस्थापक शिप्रा डावर ने कहा, हमारा उद्देश्य मानसिक और भावनात्मक समस्याओं से जुड़े सामाजिक पूर्वाग्रहों को दूर कर इन्हें हल करना है. इस एप को एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >