नयी दिल्ली : भारतीय टेक बाजार में एक और चाइनीज कंपनी ने अपने प्रोडेक्ट की लांचिग की. कल दिल्ली में आयोजित समारोह में एलईटीवी ने सुपर साइकिल, ब्लूटूथ हेडसेट सहित 3D हेलमेट लांच किया.
जानिए सुपर साइकिल में क्या है खास ?
एलईटीवी द्वारा लांच हुए सुपर साइकिल भारतीय टेक प्रेमियों के लिए बिलकुल नयी चीज है. कंपनी का दावा है कि यह फिटनेस पसंद करने वालों के लिए बनायी गयी है. साइकिल वॉकी-टॉकी और जीपीएस से लैस है. इसमें कई सारे सेंसर लगाये गये है जो साइकिल चलाते वक्त डाटा इकट्ठा करने का काम करती है, साथ ही इस बात का भी मॉनीटर करते है कि आप किस तरह से साइकिल चला रहे हैं. एंटी थेफ्ट टेक्नोलॉजी है जो चोरी होने की स्थिति में आपको सूचित कर सकती है.
