ये है दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप "Yoga 900-S"

नयी दिल्ली : लैपटॉप और स्मार्टफोन के लिए गैजेट प्रेमियों के बीच पहचानी जाने वाली कंपनी लोनेवो ने दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप ‘योगा 900 S’ की लांचिंग की है. बेहद स्टाइलिश लुक लिये योगा 900 S ज्यादा बैटरी पॉरफरमेंस के साथ बाजार में लांच हुई. कंपनी के वेबसाइट में दी गयी जानकारी के अनुसार […]

नयी दिल्ली : लैपटॉप और स्मार्टफोन के लिए गैजेट प्रेमियों के बीच पहचानी जाने वाली कंपनी लोनेवो ने दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप ‘योगा 900 S’ की लांचिंग की है. बेहद स्टाइलिश लुक लिये योगा 900 S ज्यादा बैटरी पॉरफरमेंस के साथ बाजार में लांच हुई. कंपनी के वेबसाइट में दी गयी जानकारी के अनुसार योगा 900 एस की बैटरी 9 घंटे तक चलेगी.

दुनिया के इस सबसे पतले लैपटॉप में कंपनी ने कई खासियत होने की बात गिनायी हैं.योगा 900 एस में विन्डोज10 ऑपरेटिंग सिस्टम है. 14.9 मिमी पतले और मात्र 1.29 किलोग्राम वजन का यह लैपटॉप यूजर्स को लुभाएगी. लेनोवो की पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली हार्डवेयर के साथ लांचिंग की है. वीडियो गेमिंग और मनोरंजन के जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने कई अच्छे फीचर्स दिये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >