नयी दिल्ली : स्मार्टफोन कंपनी लेनोवो ने आज"K4 नोट" की लांचिंग कर दी है. शानदार लुक और दमदार फीचर्स के साथ लांच हुए यह स्मार्टफोन गैजेट प्रेमियों के जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है. इसकी कीमत 11,998 रुपये है.
फीचर्स : 5.5 इंच स्क्रीन के साथ फुल एचडी डिस्पले दी गयी है. 3 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गयी है. माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे इसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. "K4 नोट" 4G स्मार्टपोन है.
कैमरा : लेनोवो के इस स्मार्टफोन में 13 MP रियर कैमरा और 5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही ऑटोफोकस की सुविधा भी दी गयी है.
