नासा के नये खोज से अमेरिका बचायेगा अरबों डॉलर

वाशिंगटन: नासा ने पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकियों का विकास कर उन्हें परिष्कृत किया है और उसका कहना है कि इससे अमेरिकी वाणिज्यिक विमानन कंपनियों को ईंधन की खपत घटाकर आधे पर लाने में मदद मिल सकती है और भविष्य में 250 अरब डालर से अधिक की बचत हो सकती है. पिछले छह वर्षों के दौरान नासा […]

वाशिंगटन: नासा ने पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकियों का विकास कर उन्हें परिष्कृत किया है और उसका कहना है कि इससे अमेरिकी वाणिज्यिक विमानन कंपनियों को ईंधन की खपत घटाकर आधे पर लाने में मदद मिल सकती है और भविष्य में 250 अरब डालर से अधिक की बचत हो सकती है.

पिछले छह वर्षों के दौरान नासा की पर्यावरण के लिहाज से जिम्मेदार विमानन (ईआरए) परियोजना के अंतर्गत इन नई प्रौद्योगिकियों का विकास किया गया और इनके इस्तेमाल से विमानन कंपनियों के ईंधन उपयोग को घटाकर आधा किया जा सकता है और प्रदूषण में 75 प्रतिशत तक की कमी लाई जा सकती है.
नासा के सहायक प्रशासक (वैमानिकी अनुसंधान) जैवोन शिन ने कहा, ‘‘ यदि इन प्रौद्योगिकियों ने विमान के बेडे में अपनी जगह बना ली तो हमारे कंप्यूटर माडलों से पता चलता है कि 2025 और 2050 के बीच 255 अरब डालर की बचत हो सकती है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >