एलजी ने ‘के सीरीज’ के दो नये स्मार्टफोन लांच किये हैं. LG K 10 और LG K7 के नाम से दो स्मार्टफोन में कई आकर्षक फीचर्स दिये गये हैं. हालांकि इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है. एलजी जल्द ही ‘L’ सीरीज’ की स्मार्टफोन भी लांच करेगी
फीचर्स : LG ने स्मार्टफोन K10 में 5.3 इंच और K 7 में 5 इंच की स्क्रीन दी है. K10 में 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा की सुविधा दी गयी है. वहीं K7 में 5-5 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है.
LG K 10
2 जीबी रैम के साथ 13 MP रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा 5 MP का है. यह एक 3G स्मार्टफोन है.इस स्मार्टफोन को व्हाइट, इंडिगो और गोल्ड कलर में लांच किया गया है.
LG K7
K 7 में 1 जीबी रैम के साथ 16 जीबी इंटरनल मैमोरी के सुविधा है. 2,125 बैटरी दी गयी है. K7 में एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगी.
