हैकरों ने बीबीसी की वेबसाइटों को निशाना बनाया

लंदन: हैकरों के एक बडे वेब हमले के बाद आज बीबीसी की वेबसाइटों का पूरा नेटवर्क और उसकी आईप्लेयर स्टरीमिंग सेवा ठप हो गयी.हजारों उपयोगकर्ताओं ने एरर मैसेज मिलने के बाद सोशल मीडिया पर शिकायत करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे व्यस्त समाचार वेबसाइटों में से एक पर ‘इंटरनल एरर’ पाया गया. बाद में […]

लंदन: हैकरों के एक बडे वेब हमले के बाद आज बीबीसी की वेबसाइटों का पूरा नेटवर्क और उसकी आईप्लेयर स्टरीमिंग सेवा ठप हो गयी.हजारों उपयोगकर्ताओं ने एरर मैसेज मिलने के बाद सोशल मीडिया पर शिकायत करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे व्यस्त समाचार वेबसाइटों में से एक पर ‘इंटरनल एरर’ पाया गया.

बाद में पता चला कि बीबीसी डीडीओएस डिस्टरीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस हमले का शिकार बना था.बीबीसी टेक्नोलॉजी के संवाददाता रोरी सेलन-जोंस ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘बीबीसी डीडीओएस (डिस्टरीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस) हमले का शिकार बना था. लेकिन अब सेवाएं बहाल की जा रही हैं.” डीडीओएस हमला कई स्त्रोतों से आंकडों के प्रवाह के साथ किसी ऑनलाइन सेवा को अनुपलब्ध करने की कोशिश का नाम है.
बीबीसी प्रेस कार्यालय ने भी ट्विटर पर अपना बयान जारी कर कहा, ‘‘हमें बीबीसी वेबसाइट को प्रभावित कर रहे तकनीकी मुद्दे की जानकारी है और हम अब इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं. हम आपको जल्द से जल्द इससे वाकिफ कराएंगे.” बीबीसी घटना के कारण की जांच कर रहा है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >