खुशखबरी : अब अॅाफलाइन भी उपलब्ध होगा फेसबुक

फेसबुक यूजर्स के लिए खुशखबरी. जी हां, फेसबुक पर अब आप तब भी पोस्ट को लाइक और कमेंट कर पायेंगे, जब आप अॅाफलाइन होंगे. खराब इंटरनेट कनेक्शन की चुनौती से निपटने और अपने यूजर्स को सुविधा प्रदान करने के लिए कंपनी ने यह घोषणा की है. फेसबुक यूजर्स अब तब भी फेसबुक पर एक्टिव रह […]

फेसबुक यूजर्स के लिए खुशखबरी. जी हां, फेसबुक पर अब आप तब भी पोस्ट को लाइक और कमेंट कर पायेंगे, जब आप अॅाफलाइन होंगे. खराब इंटरनेट कनेक्शन की चुनौती से निपटने और अपने यूजर्स को सुविधा प्रदान करने के लिए कंपनी ने यह घोषणा की है. फेसबुक यूजर्स अब तब भी फेसबुक पर एक्टिव रह पायेंगे, जब उनकी पहुंच फेसबुक के सर्वर तक नहीं भी होगी. अॅाफ लाइन रहते हुए यूजर्स पोस्ट पर कमेंट कर पायेंगे और जब उनका कनेक्शन मौजूद रहेगा, तो वह पोस्ट एप पर पोस्ट हो जायेगा.

फेसबुक की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि ऐसा करने का लक्ष्य यह है कि हम अपने उन यूजर्स को भी सुविधा प्रदान कर पायें, जो 2जी कनेक्शन के साथ फोन को इस्तेमाल करते हैं, या फिर जिनके पास तेज गति का इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध नहीं है.
फेसबुक एप पर उपलब्ध होने वाली इस नयी व्यवस्था से नयी स्टोरी के लोड होने से पहले भी यूजर्स को ताजगी महसूस होगी.
फेसबुक अपने एप में जो यह नयी सुविधा जोड़ने जा रहा है, उसका मुख्य उद्देश्य विश्व के उन लोगों तक अपनी पहुंच बनाना है, जो अभी स्लोअर इंटरनेट कनेक्शन के साथ जीते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >