भारत में 5G का असली बादशाह कौन? एयरटेल से कितना आगे है जियो?

5G Report India: भारत में 5G की असली जंग में जियो सबसे आगे. ओपनसिग्नल रिपोर्ट में जियो का Time on 5G 67.3%, एयरटेल सिर्फ 28% पर. जानें क्यों जियो का नेटवर्क है सबसे दमदार.

5G Report India: भारत में 5G नेटवर्क की दौड़ तेजी से गर्मा रही है. जहां उपलब्धता के मामले में जियो और एयरटेल लगभग बराबरी पर हैं, वहीं असली खेल यूजेज यानी इस्तेमाल में है. यहां रिलायंस जियो ने एयरटेल को बहुत पीछे छोड़ दिया है.ओपनसिग्नल की ताजा रिपोर्ट बताती है कि जियो के ग्राहक 5G पर सबसे ज्यादा समय बिताते हैं, जबकि एयरटेल यूजर्स अक्सर 4G पर ही अटके रहते हैं.

जियो बनाम एयरटेल: आंकड़े बताते हैं सच्चाई

  • एयरटेल की 5G उपलब्धता : 66.6%
  • एयरटेल का Time on 5G : 28%
  • जियो की 5G उपलब्धता : 68.1%
  • जियो का Time on 5G : 67.3%

स्पष्ट है कि जियो यूजर्स जब 5G से जुड़ते हैं, तो लंबे समय तक उसी पर टिके रहते हैं.

टेक्नोलॉजी का फर्क : SA बनाम NSA

  • एयरटेल ने अपनाया है NSA (Non-Standalone) मॉडल, जिसमें 4G कोर पर ही 5G चलता है
  • जियो ने लगाया है SA (Standalone) नेटवर्क, जो पूरी तरह 5G इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है

यही वजह है कि एयरटेल यूजर्स को अक्सर 5G लोगो दिखता है, लेकिन डेटा असल में 4G पर चलता है.

700 MHz स्पेक्ट्रम का कमाल

जियो ने 700 MHz स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया है, जिससे इंडोर कवरेज बेहद मजबूत हो गया है. इसका मतलब है कि घर या ऑफिस के अंदर भी जियो यूजर्स को लगातार 5G अनुभव मिलता है.

वोडाफोन आइडिया की हालत

वोडाफोन आइडिया अभी 5G की शुरुआती स्टेज में है.

  • 5G उपलब्धता : 32.5%
  • Time on 5G : 9.7%

जाहिर है कि यह आंकड़े जियो और एयरटेल से बहुत पीछे हैं.

भविष्य की तस्वीर

जियो की आक्रामक 5G रणनीति और SA नेटवर्क तैनाती ने इसे भारत का असली 5G लीडर बना दिया है. एयरटेल को NSA से SA की ओर बढ़ना होगा, वरना यूजर्स का अनुभव हमेशा पिछड़ा हुआ ही रहेगा.

यह भी पढ़ें: जियो का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज प्लान, कीमत 200 से कम, फायदे भर-भर के

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi: 1.5 GB डेली डेटा प्लान का बड़ा मुकाबला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >