इस एप्प से आइओएस और एंड्रॉयड दोनों ही प्रकार के डिवाइसेस को एक साथ जोड़कर एक ही गाने का आनंद उठाया जा सकता है. पार्टी में तो यह पूरे बड़े साउंड सिस्टम का काम करेगा. इसके लिए आपको सभी दोस्तों की डिवाइसेस से स्ट्रीमिंग म्यूजिक को सिंक करना होगा. होस्ट पूरी प्लेलिस्ट को तो कंट्रोल करेगा ही, साथ आपको फेवरिट सांग चुनने में भी मदद करेगा.
अ ब पार्टी के लिए महंगे साउंड सिस्टम को खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी. विशेष प्रकार का एप्प एम्प-मी इस माहौल में बड़े स्पीकर की ही तरह काम करेगा. इस एप्प की मदद से कई स्मार्टफोन्स और टेबलेट की स्ट्रीमिंग म्युजिक को सिन्क्रोनाइज करके आप थ्री-डी साउंड का मजा ले सकते हैं. एम्प-मी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप इसे आइओएस और एंड्रॉयड दोनों प्रकार की डिवाइसेस के म्युजिक को सिक्रोनाइज कर सकते हैं. मॉन्टेरियल बेस्ड इस स्टार्ट-अप के फाउंडर के मुताबिक किसी एक व्यक्ति के आसपास खड़े होकर और स्पीकर ऑन करके म्युजिक सुनना थोड़ा अजीब लगता और म्युजिक का आनंद भी नहीं रह जाता. लेकिन पार्टी में आप इस एप्प की मदद से दोस्तों के साथ मिलकर म्युजिक का भरपूर आनंद ले सकते हैं.
आसान है इसे चलाना
एम्प-मी को चलाने को आपको दोस्तों की डिवाइसेस से स्ट्रीमिंग म्युजिक को सिंक करने के लिए होस्ट को एक्टिवेट करना होता है. इसके बाद होस्ट पूरी प्लेलिस्ट को कंट्रोल कर लेता है. एम्प-मी एक बार साउंडक्लाउड म्युजिक सर्विस से कनेक्ट होने के बाद फेवरिट सांग, आर्टिस्ट और एल्बम को सर्च करना शुरू कर देता है.
वाइ-फाइ और ब्लूटूथ से है अलग
आमतौर पर डिवाइसेस को कनेक्ट करने के लिए ब्लू-टूथ या वाइ-फाइ तकनीकी का सहारा लिया जाता है. एम्प-मी इसके इतर म्युजिक को सिंक करने के लिए सर्वर सेंट्रिक ऑडियो फिगरप्रिंटिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है. होस्ट द्वारा प्ले पर क्लिक करने के बाद डिवाइस होल्डर्स चार डिजिट का कोड इंटर करके म्युजिक को सिन्क्रोनाइज कर सकते हैं. इस एप्प का ब्लू-टूथ स्पीकर के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
सेल्फी लेने के बाद इन्हें ट्राय करें
यू-कैम
यू-कैम एप्प आपकी सेल्फी को परफेक्ट बनाता है. यह एप्प सेल्फी पिक्चर में कई तरह के इफेक्ट डालने के साथ-साथ एक फोटो में कई चेहरों को डिटेक्ट करने में भी मदद करता है. इस एप्प की मदद से आप सेल्फी को एडिट कर सकते हैं. इस एप्प की मदद से सेल्फी में चेहरे की झुर्रियों व मार्क्स को भी छिपा सकते हैं.
सेल्फी कैमरा
आपके एंड्रॉयड फोन में सेल्फी कैमरा एप्प आपकी सेल्फी को गुड लुकिंग तो बनाता है और आपकी स्किन की रंगत को भी निखारता है. अगर आप अपनी सेल्फी फोटो को डिफरेंट लुक देना चाहते हैं तो इस एप्प में 20 ऐसे फिल्टर भी हैं. इस एप्प की मदद से आप अपनी स्किन की चमक को भी बढ़ा सकते हैं.
इंस्टा सेल्फी कैम
यह आपकी सेल्फी का कोलाज बनाने, फोटो एडिट करने, फ्रेमिंग, एडिटिंग और कई तरह के इफेक्ट देने में मदद करता है. इस एप्प में 30 तरह के अलग-अलग टेम्प्लेट्स भी हैं, जिन्हें आप अपनी सेल्फी पिक्चर के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एप्प आपको अपनी सेल्फी आसानी से सोशल मीडिया पर शेयर करने की आजादी भी देता है.
रेस्ट्रो सेल्फी
उफ! सेल्फी पिक्चर का कलर ब्राइट नहीं है. ऐसा अक्सर आपके साथ भी होता होगा. रेस्ट्रो सेल्फी एप्प, सेल्फी के दीवानों की ऐसी ही परेशानी आसानी से दूर करता है. इस एप्प में आप अपने पिक्चर को खुद बना सकते हैं, कलर बैलेंस कर सकते हैं और अपनी पिक्चर को क्रॉप भी कर सकते हैं. अगर आपको पिक्चर में ब्राइटनेस या कंट्रास्ट भी घटानी या बढ़ानी हो, तो यह काम भी एप्प करेगा. बस फोटो को अपनी पसंद के हिसाब से एडिट कीजिए और इस एप्प की मदद से आसानी से सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए.
लाइन कैमरा
सबसे ज्यादा लोकप्रिय सेल्फी एप्प की अगर बात करें, तो लाइन कैमरा काफी चर्चित एप्प है. इस एप्प में बेहतरीन एडिटिंग फीचर्स के साथ-साथ फोटो के लिए 1000 स्टाम्प, 100 डिफरेंट फोटो फ्रेम, फॉन्ट और कई तरह के फिल्टर भी मिलते हैं. इस एप्प में कई फिल्टर हैं, जिसकी मदद से आप अपनी सेल्फी पिक्चर को आसानी से ग्रिड भी कर सकते हैं. अगर आप सेल्फी के दीवाने हैं, तो इस एप्प के ट्राई किया जा सकता है.
