Amazon-Flipkart सेल में फोन एक्सचेंज करने से पहले ध्यान में रखें ये 5 बातें, कई लोग कर बैठते हैं गलती

Phone Exchange: त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर भी धमाकेदार सेल शुरू होने वाली है. सेल में स्मार्टफोन्स पर धांसू एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे. अगर आप पुराना फोन बदलकर नया लेना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं इन बातों को...

Phone Exchange: त्योहारों का सीजन अब शुरू होने वाला है और इसके साथ भी बड़े-बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर भी धमाकेदार सेल शुरू होने वाली है. लोगों को इस सेल का इंतजार रहता है क्यूंकि कई सारे सामान पर भारी-भरकम छूट मिलती है. अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 23 सितंबर से शुरू होने वाली है. डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ-साथ फोन को एक्सचेंज (Phone Exchange) करके नया स्मार्टफोन लेने के लिए भी बढ़िया डील्स भी मिलेंगी.

अगर आप भी अपना पुराना फोन एक्सचेंज कर के नया लेने का सोच रहे हैं, तो कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. आज हम इन्हीं टिप्स को बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.

फोन की कंडीशन

आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू इस बात पर भी निर्भर करती है कि उसकी कंडीशन यानी हालत कैसी है और आपके पास कौन सा मॉडल है. अगर स्क्रीन टूटी-फूटी है या बॉडी पर ज्यादा खरोंच और डैमेज है, तो उसकी कीमत आपको कम मिलेगी. लेकिन अगर फोन अच्छे कंडीशन में है और आपने उसको अच्छे से रखा हुआ है, तो उसकी वैल्यू आपको ज्यादा मिलेगी.

फोन का बिल और बॉक्स

अक्सर देखा गया है कि अगर आपके पास पुराने फोन का बिल, बॉक्स और उसका चार्जर सब मौजूद हैं, तो उसकी एक्सचेंज वैल्यू और बढ़ जाती है. इसलिए फोन एक्सचेंज (Phone Exchange) करने से पहले ये सब चीजें एक जगह ढूंढकर रख लें.

डेटा बैकअप और रिसेट

अगर आप भी आने वाले सेल में अपना फोन एक्सचेंज (Phone Exchange) करने वाले हैं, तो सबसे पहले उसका सारा जरूरी डेटा बैकअप कर लें. चाहे तो आप उसे लैपटॉप में ट्रांसफर कर सकते हैं या फिर किसी और जगह उसे सेफली बैकअप रख सकते हैं. बैकअप कर लेने के बाद मोबाइल को फैक्ट्री रिसेट कर दें, ताकि आपकी निजी जानकारियां गलत हाथों में न जाए.

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज ऑफर चेक करें

फोन एक्सचेंज (Phone Exchange) करने से पहले सिर्फ एक ही प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज वैल्यू चेक करके एक्सचेंज न करें. अलग-अलग प्लेटफार्म पर जाकर एक्सचेंज ऑफर जरूर चेक करें. कई बार हर जगह पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू अलग-अलग होती है. कुछ कंपनियां तो एक्सचेंज वैल्यू के ऊपर बोनस ऑफर भी दे देती हैं. 

ऑफर और डिस्काउंट

फोन को एक्सचेंज (Phone Exchange) करने से पहले ये जरूर चेक कर लें कि कौन से बैंक ऑफर या कोई खास डिस्काउंट का लाभ मिल रहा है. इसकी मदद से डील और ज्यादा सस्ती और फायदे वाली हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days Sale 2025: ₹10,000 से कम में मिल रहे हैं ये दमदार स्मार्टफोन्स

यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale में मचने वाली है लूट! iPhone 15 मिलेगा सिर्फ 43,749 रुपये में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >