स्विफ्ट-की कीबोर्ड ने एंड्रॉयड के लिए शुक्र वार को हिंदी, तमिल, गुजराती, मराठी और नेपाली भाषाओं के लिए नये ले-आउट्स लॉन्च किये हैं. यह सूचना कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट से हासिल हुई है.पोस्ट में लिखा गया है कि इन नये ले-आउट्स के जरिए हमारे यूजर्स इन भाषाओं में जल्दी और आसानी से टाइप कर पायेंगे. यह हमारी कंपनी के मिशन की तरफ बढ़ता हुआ एक नया कदम है. हमारा मिशन है कि टेक्नोलॉजी यूजर्स के अनुकूल होनी चाहिए और हम इस पर काम कर रहे हैं.
वे सभी भाषाएं जिसमें देवनागरी, तमिल और गुजराती स्क्रि प्ट प्रयोग की जाती है, उन्हें इस एप्प से लाभ मिलेगा. पोस्ट में यह भी बताया गया है कि उनका अगला अडिशन बोडो, डोंगरी, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मणिपुरी, संस्कृत और सिंधि भाषाओं को भी शामिल करने वाला है.
