फेसबुक का सर्च इंजन जल्द शुरू होगा

सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक अपने मोबाइल एप्प यूजर्स को जल्द ही सर्च इंजन की सुविधा दे सकता है. इससे यूजर्स को बिना गूगल का इस्तेमाल किये अपने स्टेटस को अपडेट करने के लिए वेबसाइट और लेखों को ढूंढ़ने में मदद मिलेगी. फिलहाल फेसबुक इस सर्च इंजन का परीक्षण कर रहा है. वेबसाइट टेकक्रंच के मुताबिक, […]

सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक अपने मोबाइल एप्प यूजर्स को जल्द ही सर्च इंजन की सुविधा दे सकता है. इससे यूजर्स को बिना गूगल का इस्तेमाल किये अपने स्टेटस को अपडेट करने के लिए वेबसाइट और लेखों को ढूंढ़ने में मदद मिलेगी. फिलहाल फेसबुक इस सर्च इंजन का परीक्षण कर रहा है.
वेबसाइट टेकक्रंच के मुताबिक, फोटो और स्थानों को जोड़ने के फीचर के साथ कुछ आइफोनयूजर्स एक नये ‘एड ए लिंक’ विकल्प का उपयोग कर सकते हैं. आपके द्वारा प्रश्नावली का जवाब देने के बाद फेसबुक उन वेबसाइट की सूची जारी करेगा, जिन्हें आप शेयर कर सकते हैं.
इतना ही नहीं, उन वेबसाइटों की सामग्री को आप शेयर करने से पहले देख भी सकते हैं. ‘एड ए लिंक’ बटन के उपयोग से यूजर्स अधिक खबरें और अन्य प्रकाशित सामग्री को साझा कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >